भारत•

Political News: बीजेपी की एक और खास सूची जल्द होगी जारी... करीब 50 से 60 नामों पर विचार

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

Political News: बीजेपी की एक और खास सूची जल्द होगी जारी... करीब 50 से 60 नामों पर विचार

नई दिल्ली/खबर डिजिटल/ भारतीय जनता पार्टी जल्द ही संगठन से जुड़ी एक और महत्वपूर्ण सूची जारी कर सकती है। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ताओं और पैनलिस्टों के नामों को अंतिम रूप दिए जाने की तैयारी है। माना जा रहा है कि नई टीम में मौजूदा चेहरों के साथ कुछ नए नेताओं को भी जिम्मेदारी मिल सकती है। योग्यता के आधार पर इस महत्पूर्ण पद पर नियुक्ति की जाएगी।

आधिकारिक घोषणा होना बाकी
जानकारी के मुताबिक, पार्टी की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर प्रवक्ता और पैनलिस्ट के लिए नए नाम मांगे गए थे। इसके साथ ही कुछ नामों को लेकर सुझाव भी लिए गए हैं। अब तक करीब 50 से 60 नामों पर विचार किए जाने की जानकारी सामने आई है। इनमें कुछ ऐसे नेता भी शामिल हैं, जो पहले से पार्टी का पक्ष विभिन्न मंचों पर मजबूती से रखते रहे हैं, लेकिन उन्हें अब तक आधिकारिक प्रवक्ता की जिम्मेदारी नहीं मिली थी।

Exclusive News: एक बार फिर वर्चुअली, कैलाश विजयवर्गीय… कैबिनेट की बैठक की बात!

राज्यों से सुझाए जा रहे नाम
सूत्रों के अनुसार, राज्यों की ओर से भी कुछ नाम राष्ट्रीय नेतृत्व को सुझाए गए हैं। इन नामों में अनुभवी नेताओं के साथ युवा चेहरों को भी शामिल किया गया है। पार्टी की कोशिश ऐसी टीम तैयार करने की है, जो टीवी डिबेट और सार्वजनिक मंचों पर तथ्यों और तर्कों के साथ भाजपा का पक्ष प्रभावी ढंग से रख सके।

युवा और अनुभवी दोनों का संगम
पार्टी स्तर पर प्रवक्ताओं के चयन को लेकर यह भी देखा जा रहा है कि संबंधित नेता केवल आक्रामक तरीके से अपनी बात रखने के बजाय विषय की समझ, तर्क और तथ्यों के आधार पर पार्टी का पक्ष रखने में सक्षम हो। इसी प्रक्रिया के तहत कुछ संभावित नामों के साथ मौखिक बातचीत भी की जा चुकी है। नई सूची में युवाओं को अधिक प्रतिनिधित्व मिलने की संभावना है, हालांकि अनुभवी नेताओं को भी नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

BJP News: मध्यप्रदेश में बीजेपी संगठन महामंत्री चंद्रशेखर की आमद… बाबा महाकाल को किया नमन

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी