भारत•

Breaking News: बीजेपी के प्रदेश प्रभारियों का ऐलान... एमपी के नए प्रभारी होंगे बिप्लब कुमार देब

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

Breaking News: बीजेपी के प्रदेश प्रभारियों का ऐलान... एमपी के नए प्रभारी होंगे बिप्लब कुमार देब

नई दिल्ली/खबर डिजिटल/ भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए विभिन्न राज्यों के लिए नए प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्तियों का ऐलान किया है। पार्टी नेतृत्व ने कई वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग राज्यों की संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी है। इन नियुक्तियों के जरिए संबंधित राज्यों में संगठन के कामकाज और पार्टी की गतिविधियों को गति देने की जिम्मेदारी नए पदाधिकारियों को दी गई है।

इनको मिली जिम्मेदारी
भाजपा की ओर से जारी नई जिम्मेदारियों के तहत मध्यप्रदेश के प्रभारी बिप्लब कुमार देब और सह प्रभारी रेखा वर्मा होंगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, राम माधव को तमिलनाडु और उत्तराखंड की संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उत्तर प्रदेश भाजपा के लिए संगठनात्मक रूप से महत्वपूर्ण राज्य है, ऐसे में तावड़े की नियुक्ति को पार्टी की नई संगठनात्मक व्यवस्था का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

Big News: 27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे सरकारी बैंक… बैंक हड़ताल के बीच सरकार का बड़ा फैसला

चुघ, पूनिया, एंटनी को यहां मिला जिम्मेदारी
तरुण चुघ को गुजरात का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, सतीश पूनिया को जम्मू-कश्मीर और पंजाब की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा ने अनिल एंटनी को गोवा और नगालैंड का प्रभारी नियुक्त किया है।पार्टी की नई नियुक्तियों में कई राज्यों के संगठन की कमान वरिष्ठ नेताओं को दी गई है। अब ये नेता अपने-अपने राज्यों में संगठनात्मक गतिविधियों, पार्टी पदाधिकारियों के साथ समन्वय और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों से जुड़े कार्यों की निगरानी करेंगे।

बीजेपी का बड़ा एक्शन
भाजपा के संगठन में राज्यों के प्रभारी की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है। प्रभारी केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश संगठन के बीच समन्वय का काम करते हैं तथा पार्टी की संगठनात्मक रणनीति को राज्यों में लागू कराने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसी तरह आगामी चुनावों की चुनौतियों को लेकर बीजेपी का यह कदम काफी खास माना जा रहा है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

Breaking News: बीजेपी के प्रदेश प्रभारियों का ऐलान... एमपी के नए प्रभारी होंगे बिप्लब कुमार देब | Khabar Digital | Khabar Digital