भारत•

दिल्ली में भाजपा का महामंथन खत्म… जानिये मध्यप्रदेश से किसको किया गया था आमंत्रित!

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

दिल्ली में भाजपा का महामंथन खत्म… जानिये मध्यप्रदेश से किसको किया गया था आमंत्रित!

नई दिल्ली/खबर डिजिटल/ भाजपा केंद्रीय कार्यालय में आज सभी भाजपा शासित राज्यों के जल संसाधन मंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटील, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। विनय सहस्त्रबुद्धे भी बैठक में शामिल हुए।

बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उत्तराखंड के जल संसाधन मंत्री सतपाल महाराज, मध्यप्रदेश के मंत्री तुलसी सिलावट और संपतिया उइके समेत भाजपा शासित राज्यों के जल संसाधन मंत्री मौजूद रहे।

जल प्रबंधन और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय पर चर्चा
बैठक के दौरान जल संसाधन मंत्रियों के साथ अलग-अलग चर्चा की गई। इसमें राज्यों के बीच बेहतर कोऑर्डिनेशन के साथ काम करने और जल प्रबंधन से जुड़े कार्यों को गति देने पर जोर दिया गया।

Breaking News: कैलाश विजयवर्गीय से टकराएंगे सज्जन सिंह वर्मा… घर तक जाने का मिला फरमान!

इन राज्यों पर विशेष ध्यान
बैठक में उन राज्यों पर विशेष फोकस करने की रणनीति पर भी चर्चा हुई, जहां जल संरक्षण और जल प्रबंधन के क्षेत्र में बेहतर काम किए गए हैं। इन राज्यों के सफल मॉडल को दूसरे राज्यों में लागू करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

महत्वपूर्ण जल परियोजनाओं की समीक्षा
सभी मंत्रियों के साथ उनके-अपने राज्यों में चल रही महत्वपूर्ण जल संरचना और जल संसाधन परियोजनाओं को लेकर भी चर्चा हुई। परियोजनाओं की प्रगति, उनके क्रियान्वयन और भविष्य की योजनाओं पर जानकारी ली गई।बैठक में गांवों तक जल संरक्षण के कार्यों को तेजी से पहुंचाने और राज्यों में जल प्रबंधन से जुड़े अभियानों को प्रभावी तरीके से लागू करने की रणनीति पर भी मंथन हुआ।

प्रधानमंत्री के सुझावों पर अमल की रूपरेखा
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक दिन पहले मंत्रियों को दिए गए सुझावों पर अमल को लेकर भी चर्चा हुई। जल संरक्षण के कार्यों को गांवों और राज्यों में किस गति से आगे बढ़ाया जाए, इसे लेकर कार्ययोजना तैयार करने और निर्धारित समयसीमा यानी डेडलाइन तय करने पर जोर दिया गया।बैठक का उद्देश्य राज्यों के बीच समन्वय बढ़ाने, जल संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने और जल संसाधन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ना रहा।

नरोत्तम मिश्रा के अगले कदम पर सबकी नजर… आला नेताओं के मिलने से बड़ी सुगबुगाहट

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

दिल्ली में भाजपा का महामंथन खत्म… जानिये मध्यप्रदेश से किसको किया गया था आमंत्रित! | Khabar Digital | Khabar Digital