भारत•

BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन… बिना टावर सीधे सैटेलाइट से होगी कॉलिंग

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन… बिना टावर सीधे सैटेलाइट से होगी कॉलिंग

नई दिल्ली/खबर डिजिटल/ भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने दूरसंचार क्षेत्र में एक नई सुविधा पेश करते हुए सैटेलाइट आधारित फोन बाजार में उतारने की तैयारी की है। इस डिवाइस की खासियत यह है कि इसके जरिए मोबाइल टावर पर निर्भर हुए बिना सीधे सैटेलाइट नेटवर्क के माध्यम से कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा मिल सकेगी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त से इसकी बुकिंग शुरू होने की जानकारी दी गई है। राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सैटेलाइट फोन खरीदने और इस्तेमाल करने के लिए ग्राहकों को निर्धारित सुरक्षा प्रक्रिया से गुजरना होगा। फोन की बिक्री पुलिस सत्यापन पूरा होने के बाद ही की जाएगी।

पुलिस वेरिफिकेशन होगा अनिवार्य
गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों और दूरसंचार विभाग की निर्धारित प्रक्रिया के तहत सैटेलाइट फोन खरीदने वाले ग्राहकों का पुलिस सत्यापन किया जाएगा। वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद ही डिवाइस उपभोक्ता को उपलब्ध कराया जाएगा। खरीदार को फोन के इस्तेमाल का उद्देश्य, संभावित उपयोग की अवधि और जिस भौगोलिक क्षेत्र में डिवाइस का इस्तेमाल किया जाएगा, उसकी जानकारी भी देनी होगी। सैटेलाइट फोन का उपयोग फिलहाल सेना, नौसेना, वायुसेना, आपदा प्रबंधन एजेंसियों, दूरदराज के क्षेत्रों, वन विभाग, एडवेंचर टूरिज्म और मर्चेंट नेवी जैसे क्षेत्रों में अधिक किया जाता है।

₹1.12 लाख होगी शुरुआती कीमत
BSNL के इस सैटेलाइट फोन की शुरुआती कीमत करीब 1.12 लाख रुपये निर्धारित की गई है। आने वाले दिनों में कंपनी के विभिन्न कार्यालयों में इसका स्टॉक उपलब्ध कराया जाएगा। अलग-अलग दूरसंचार सर्कल के लिए टैरिफ प्लान तैयार किए जाने की प्रक्रिया भी चल रही है। जिस पर जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।

₹1 में मिलेगी BSNL की सिम
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर BSNL ने आम ग्राहकों के लिए भी कई ऑफर्स की घोषणा की है। 12 सितंबर तक नया मोबाइल कनेक्शन लेने वाले ग्राहकों को महज 1 रुपये में सिम कार्ड उपलब्ध कराने की योजना है।

₹2,399 के प्लान में 412 दिनों की वैधता
कंपनी ने लंबी वैधता चाहने वाले ग्राहकों के लिए ₹2,399 का विशेष प्लान भी पेश किया है। इसमें ग्राहकों को 412 दिनों की वैधता मिलेगी। साथ ही बेहतर नेटवर्क की कनेक्टिविटी भी उपलब्ध कराया जाएगा।

नए FTTH ग्राहकों को पहले महीने किराया माफ
ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए भी BSNL ने ऑफर जारी किया है। नए FTTH कनेक्शन लेने वाले ग्राहकों को पहले महीने की सेवा रेंट-फ्री देने की योजना है। कंपनी को उम्मीद है कि इन ऑफर्स के जरिए नए ग्राहकों को BSNL की सेवाओं से जोड़ने में मदद मिलेगी।

अपील - खबर अच्छी लगने पर शेयर जरुर करें।

Effect of inflation: महंगाई की मार के लिए फिर हो जाए तैयार… तेल-साबुन से बिस्किट-ब्रेड हो सकते हैं महंगें

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन… बिना टावर सीधे सैटेलाइट से होगी कॉलिंग | Khabar Digital | Khabar Digital