Cjp: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दिपके ने दिल्ली में एक बार फिर प्रदर्शन का ऐलान किया है। उन्होंने वीडियो जारी कर लोगों से शुक्रवार, 16 अक्टूबर को शाम 5 बजे तिरंगा लेकर कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क पहुंचने की अपील की है। इस प्रदर्शन को 'लहरा दो तिरंगा' नाम दिया गया है। हालांकि, प्रदर्शन से ठीक पहले सेंट्रल पार्क को दो दिनों के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है। ऐसे में इसे अभिजीत दिपके के लिए एक और झटके के तौर पर देखा जा रहा है।
प्रशासनिक कारणों से दो दिन बंद रहेगा सेंट्रल पार्क
नई दिल्ली म्युनिसिपल काउंसिल (NDMC) की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क 16 और 17 अक्टूबर 2026 को आम लोगों के लिए बंद रहेगा। नोटिफिकेशन में इसके पीछे प्रशासनिक कारणों का हवाला दिया गया है। यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब CJP ने इसी जगह पर तिरंगा लेकर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।
Cjp: CJP के मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट
CJP के 'लहरा दो तिरंगा' मार्च से पहले दिल्ली पुलिस ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पुलिस के मुताबिक, NDMC ने सेंट्रल पार्क के आसपास कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त इंतजाम करने का अनुरोध किया है। ऐसे में शुक्रवार को प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर तैयारी कर रही है।
दिल्ली हाई कोर्ट में भी पहुंचा प्रदर्शन का मामला
Cjp: CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट में भी सुनवाई हुई। कनॉट प्लेस के स्ट्रीट वेंडर्स ने याचिका दायर कर प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की थी। हालांकि, हाई कोर्ट ने इस मांग को स्वीकार नहीं किया और प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।
सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने अदालत को भरोसा दिया कि वह शुक्रवार को होने वाले प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाएगी। इसके बाद कोर्ट ने पुलिस के बयान को रिकॉर्ड पर ले लिया। फिलहाल, प्रदर्शन पर रोक नहीं लगी है, लेकिन सेंट्रल पार्क को दो दिनों के लिए बंद किए जाने से CJP के कार्यक्रम को लेकर स्थिति बदल गई है।
यह भी पढ़ें: CJP के प्रदर्शन से पहले हाईकोर्ट पहुंचे कनॉट प्लेस के दुकानदार, दिल्ली पुलिस ने कही ये बात







