भारत•

तिहाड़ जेल में कैसी कटी CJP नेताओं की पहली रात? अलग-अलग सेल में रखे गए सौरव दास और आशुतोष रांका

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

तिहाड़ जेल में कैसी कटी CJP नेताओं की पहली रात? अलग-अलग सेल में रखे गए सौरव दास और आशुतोष रांका

Cjp: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद जेल भेजे गए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की पहली रात तिहाड़ जेल में बेचैनी के बीच गुजरी। दोनों को अलग-अलग जेल में रखा गया है और सामान्य कैदियों की तरह जेल के नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है। जेल सूत्रों के मुताबिक, दोनों रात में ठीक से सो भी नहीं पाए और उन्होंने साथी कैदियों से ज्यादा बातचीत भी नहीं की।

अलग-अलग जेल नंबर में रखे गए दोनों नेता

जेल सूत्रों के अनुसार, सौरव दास को तिहाड़ की जेल नंबर 2 में रखा गया है, जबकि आशुतोष रांका जेल नंबर 4 में बंद हैं। दोनों के बैरक में अन्य कैदी भी हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनके सेल के बाहर सुरक्षाकर्मियों की निगरानी रखी गई है। जेल में नए कैदियों के साथ बदसलूकी की आशंकाओं के चलते यह व्यवस्था किए जाने की बात सामने आई है।

Cjp: खाने में मिली दाल-रोटी और सब्जी

सूत्रों के मुताबिक, जेल में पहली रात दोनों नेताओं को सामान्य कैदियों की तरह खाना दिया गया। हालांकि, उन्होंने खाना ठीक से नहीं खाया। दोनों को किसी तरह की VIP या विशेष सुविधा नहीं दी गई है। उनकी आवाजाही भी सीमित रखी गई है। बताया गया है कि उन्हें सुबह और शाम टहलने की अनुमति है, लेकिन इस दौरान भी निगरानी रखी जाती है। उनके सेल में अखबार और टेलीविजन की सुविधा होने की बात भी सामने आई है।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद हुई कार्रवाई

Cjp: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी सिलसिले में CJP के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका ने भी 10 अक्टूबर को प्रदर्शन किया था। आरोप है कि दोनों ने प्रिवेंटिव अरेस्ट के बाद भरे गए पीस बॉन्ड की शर्तों का उल्लंघन किया और बिना अनुमति प्रदर्शन किया।

इसी मामले में स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की अदालत ने दोनों को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जेल सूत्रों के मुताबिक, पहली रात दोनों को जमीन पर सोना पड़ा और बिछाने के लिए दो कंबल दिए गए थे।

यह भी पढ़ें: CJP के प्रदर्शन से पहले हाईकोर्ट पहुंचे कनॉट प्लेस के दुकानदार, दिल्ली पुलिस ने कही ये बात

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी