भारत•

Betul News : कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने दी सौगात, भूमि आवंटन का आशय प्रमाण पत्र वितरित

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Betul News : कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने दी सौगात, भूमि आवंटन का आशय प्रमाण पत्र वितरित

बैतूल/सचिन जैन/खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार जिले में औद्योगिक गतिविधियों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को बैतूल जिले के मोही क्षेत्र में भूमि आवंटन के लिए चयनित 10 आवेदकों को आशय प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने औद्योगिक गतिविधियों को लेकर उद्यमियों और अधिकारियों के साथ चर्चा भी की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की औद्योगिक नीतियों और निवेश बढ़ाने की मंशा के अनुरूप जिले में उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। कलेक्टरसूर्यवंशी ने कहा कि नए प्रस्तावित उद्योगों से स्थानीय युवाओं को अधिकतम रोजगार मिल सके, इसके लिए समन्वित प्रयास किए जाएं। इस अवसर महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र कैलाश मानेकर, प्रबंधक धीरज मंडलेकर, ब्रजअशीष पांडे, अंबेश बलवापूरे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

15 एकड़ में विकसित किया जा रहा औद्योगिक क्षेत्र
बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा 2025 को उद्योग एवं रोजगार वर्ष मनाने का निर्णय लिया गया था। इसी परिदृश्य में बैतूल में भी उद्योगों के विकास एवं स्थानीय लोगों को रोजगार देने के उद्देश्य से मुलताई तहसील के मोही में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया गया है। यह औद्योगिक क्षेत्र 15 एकड़ में विकसित किया जा रहा है, जिसमें प्रथम चरण में विकासित 27 प्लाटों के लिये 1 से 15 नवंबर 2025 के बीच एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिसमें कुल 91आवेदन आए थे। राज्य स्तरीय समिति के द्वारा दस्तावेजों का निरीक्षण करने के पश्चात ऐसे 10 औद्योगिक भूखंड, जिसमें पात्र लाभार्थी सुखदेव उइके, कीरणबाला देशमुख, धनराज मनोटे, रिषभ पाटनकर देवेन्द्र राजपुत हीमांशू कटारे, जुझार हुसैन सिंगल पाए गए उन सभी को आशय पत्र जारी किए गए है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/tiger-spotted-crossing-road-in-pench-buffer-zone/

कई तरह के प्रोडक्ट का होगा निर्माण
पात्र पाए गए 10 आवेदकों द्वारा मिल्क प्रोडक्ट, पीवीसी पाईप्स, आयरण प्रोडक्ट, बेसिक मटेरियल, हर्बल कॉस्मेटिक प्रोडक्ट, मसाले पाउडर, डिस्पोसेबल पेपर प्लेट, पोल्टरी फिड प्रोडक्ट, फुड प्रोडक्ट, रॉड बोल्ड आदि विनिर्माण इकाईयों के माध्यम से कुल 150 लोगों को रोजगार एवं 7.5 करोड़ का निवेश किया जाना प्रस्तावित है। इसके अलावा शेष 17 औद्योगिक भूखंडों पर 1 से ज्यादा आवेदन आए, जिनके बीच एमपी टेंडर के माध्यम से ऑनलाईन ऑक्सन किया जाएगा। शेष 17 औद्योगिक भूखंडो से 300 लोगों को रोजगार एवं लगभग 15 करोड़ का निवेश आना प्रस्तावित है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Betul News : कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने दी सौगात, भूमि आवंटन का आशय प्रमाण पत्र वितरित | Khabar Digital | Khabar Digital