भोपाल। सारंगपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को लेकर सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने कांग्रेस आईटी सेल के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह चंदेल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपे जाने से पहले की। बताया जा रहा है कि मामला फेसबुक पर साझा की गई एक पोस्ट से जुड़ा है, जिसे लेकर स्थानीय स्तर पर विवाद खड़ा हो गया था।
फेसबुक पोस्ट के बाद बढ़ा विवाद
रघुवीर सिंह चंदेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर RSS प्रमुख की तस्वीर के साथ एक पोस्ट साझा की थी। आरोप है कि पोस्ट में संघ और उसके कार्यकर्ताओं को लेकर विवादित टिप्पणी की गई थी। पोस्ट सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई और मामले में कार्रवाई की मांग शुरू कर दी।

संगठन से जुड़े लोगों ने जताई आपत्ति
मामले में विरोध जताने वाले लोगों का कहना था कि किसी भी संगठन, धर्म या समुदाय के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की।
थाने पहुंचे कार्यकर्ता, सौंपा ज्ञापन
शुक्रवार को हिंदू समाज और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े लोग सारंगपुर थाने पहुंचे और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं और इससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है।
पुलिस ने शुरू की आगे की जांच
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।RSS को आतंकी संगठन कहने पर कांग्रेस आईटी सेल का अध्यक्ष गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई.
ये खबर भी पढ़ें..









