भारत•

मध्यप्रदेश में लोकतंत्र पर संकट: युवा कांग्रेस के ‘बेटी बचाओ’ अभियान पर प्रशासन का प्रतिबंध

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

मध्यप्रदेश में लोकतंत्र पर संकट: युवा कांग्रेस के ‘बेटी बचाओ’ अभियान पर प्रशासन का प्रतिबंध

खबर डिजिटल/ भोपाल: मध्यप्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस प्रदेशभर में प्रदर्शन कर रही है। प्रदर्शन में जनप्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता और समाजसेवी संस्थाएं भी शामिल हो रही है। रविवार को प्रदेस कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने ट्वीट कर कहा कि “मध्य प्रदेश में लोकतंत्र अब आख़िरी साँसे ले रहा है। पहले बेटियों की सच्चाई को उजागर करने पर @mitendradsingh जी के खिलाफ FIR और अब युवा कांग्रेस के ‘बेटी बचाओ’ अभियान की अनुमति रद्द करना, साफ दर्शाता है कि सरकार सच्चाई से कितनी डरी हुई है।”

उनका कहना है कि मध्य प्रदेश में लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर चिंताएं गहराती जा रही हैं, जब राज्य में 'बेटी बचाओ' अभियान के मशाल मार्च कार्यक्रम की अनुमति रद्द कर दी गई। युवा कांग्रेस के नेतृत्व में यह अभियान बेटियों की सुरक्षा और उनके अधिकारों के लिए आयोजित किया जा रहा था। इस घटना ने राज्य की राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

https://twitter.com/jitupatwari/status/1842468242712838548

पटवारी ने यह भी कहा कि यह लड़ाई आसान नहीं होगी, लेकिन कांग्रेस और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से हार न मानने की अपील की और सरकार पर आरोप लगाया कि वह सच की आवाज़ को दबाने का हर संभव प्रयास कर रही है। यह विवाद उस समय और बढ़ गया जब युवा कांग्रेस के नेता मितेन्द्र सिंह के खिलाफ बेटियों के मुद्दों को उजागर करने पर FIR दर्ज की गई। कांग्रेस ने इसे सरकार द्वारा लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन और सत्ता का दुरुपयोग बताया है।

विपक्षी दल कांग्रेस का मानना है कि यह घटनाएं सरकार की असहिष्णुता और आलोचना का सामना न करने की मानसिकता को दर्शाती हैं। दूसरी ओर, सरकार का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाए गए हैं। मध्य प्रदेश में आगामी चुनावों से पहले यह घटनाक्रम राजनीतिक माहौल को और अधिक गर्म कर सकता है।

Youth Congress protest in bhopal
Youth Congress protest in bhopal
https://khabardigital.com/madhya-pradesh/main-hoon-abhimanyu-mp-campaign/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

मध्यप्रदेश में लोकतंत्र पर संकट: युवा कांग्रेस के ‘बेटी बचाओ’ अभियान पर प्रशासन का प्रतिबंध | Khabar Digital | Khabar Digital