भारत•

चक्रवाती तूफान दाना ओडिशा तट से टकराया, तेज हवाओं और भारी बारिश के बाद कमजोर पड़ा

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

चक्रवाती तूफान दाना ओडिशा तट से टकराया, तेज हवाओं और भारी बारिश के बाद कमजोर पड़ा

खबर डिजिटल/ओडिशा: Cyclonic storm Dana Update News बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान दाना देर रात ओडिशा तट से टकराया, जिसके दौरान 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और भारी बारिश हुई। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, रात 2 बजे तूफान भुवनेश्वर के तट से टकराया, जिसके बाद तेज हवाएं और मूसलाधार बारिश जारी रही। अच्छी खबर यह है कि तट से टकराने के बाद तूफान कमजोर पड़ गया है।

पश्चिम बंगाल के दीघा में भी लैंडफॉल हुआ, और माना जा रहा है कि जैसे-जैसे तूफान आगे बढ़ेगा, यह और कमजोर हो जाएगा। ओडिशा में हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं, लेकिन बंगाल के समुद्री तटीय क्षेत्रों में अब भी तेज हवाएं और भारी बारिश हो रही हैं।

तूफान के कारण आज छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। मध्यप्रदेश के जबलपुर सहित कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं और कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

अब तक किसी बड़ी हानि की सूचना नहीं है, लेकिन तूफान के चलते बिजली और पानी जैसी बुनियादी सेवाओं को बहाल करने की चुनौती खड़ी हो गई है। ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 550 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, और भुवनेश्वर और कोलकाता हवाई अड्डों पर उड़ानों को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

चक्रवाती तूफान दाना ओडिशा तट से टकराया, तेज हवाओं और भारी बारिश के बाद कमजोर पड़ा | Khabar Digital | Khabar Digital