भारत•

Datia News: MP के चार पुलिसकर्मियों पर FIR के आदेश, कोर्ट ने 16 जून तक मांगी रिपोर्ट

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

Datia News: MP के चार पुलिसकर्मियों पर FIR के आदेश, कोर्ट ने 16 जून तक मांगी रिपोर्ट

दतिया।  JMFC  कोर्ट ने एक अहम आदेश जारी किया है। अदालत ने सिनावल थाना के तत्कालीन थाना प्रभारी (SHO) अरविंद सिंह भदौरिया सहित 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। मामला एक परिवार के घर में घुसकर कथित मारपीट करने से जुड़ा है।

16 जून तक कोर्ट में पेश करनी होगी रिपोर्ट

न्यायिक मजिस्ट्रेट विजिताश्व पुष्कर ने कोतवाली पुलिस को आदेश दिया है कि संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल मामला दर्ज किया जाए। इसके साथ ही 16 जून तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट अदालत में प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

आदेश नहीं माना तो होगी सख्त कार्रवाई

अदालत ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं की गई या किसी स्तर पर लापरवाही बरती गई तो इसे न्यायालय की अवमानना माना जाएगा। ऐसे में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

घर में घुसकर मारपीट का आरोप

यह मामला 27 मार्च 2024 का है। रावरी निवासी युवराज सिंह बुंदेला का परिवार उस समय राजघाट कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था। शिकायतकर्ता की ओर से अधिवक्ता विवेक सिंह जाट ने अदालत को बताया कि तत्कालीन SHO अरविंद सिंह भदौरिया, हेड कांस्टेबल पुष्पराज सिंह जौहरिया, आरक्षक कपिल शर्मा और महिला आरक्षक पूजा सिकरवार ने घर में घुसकर युवराज सिंह बुंदेला और उनके परिवार के साथ मारपीट की थी। मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने FIR दर्ज करने का आदेश जारी किया है।

ये खबर भी पढ़ें..

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-sugam-bus-service-new-fare-formula-cheaper-bus-travel/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस