भारत•

Festival Special Train: नवरात्रि-दशहरा पर माता वैष्णो देवी जाने वालों की बल्ले-बल्ले, रेलवे ने शुरू की नई स्पेशल ट्रेन!

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

Festival Special Train: नवरात्रि-दशहरा पर माता वैष्णो देवी जाने वालों की बल्ले-बल्ले, रेलवे ने शुरू की नई स्पेशल ट्रेन!

आगामी त्योहारों के सीजन में जम्मू की तरफ जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने एक अहम फैसला लिया है. यात्रियों के सफर को सुगम और आरामदायक बनाने के लिए नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच स्पेशल ट्रेन (04081/04082) चलाने का ऐलान किया गया है. पहले रेलवे ने इस ट्रेन को 8 अक्टूबर से 26 अक्टूबर के बीच चलाने की योजना बनाई थी. हालांकि, अब दशहरा और नवरात्रि पर उमड़ने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 2 अक्टूबर से 5 अक्टूबर के बीच भी इसके अतिरिक्त फेरे चलाए जा रहे हैं.

जानिए नई दिल्ली-कटरा स्पेशल ट्रेन की टाइमिंग और रूट

ट्रेन संख्या 04081 (नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस) नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से 2, 3 और 4 अक्टूबर 2026 को रात 11:45 बजे रवाना होगी. यात्रा के दौरान यह ट्रेन पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी और शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशनों पर ठहरते हुए अगले दिन दोपहर 12 बजे कटरा पहुंचेगी.

वहीं वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04082 (श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली) 3, 4 और 5 अक्टूबर 2026 को कटरा से रात 9:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 10:00 बजे नई दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी.

जम्मू तवी-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में जुड़ा अतिरिक्त 3AC कोच

स्पेशल ट्रेन के अलावा उत्तर रेलवे ने जम्मू तवी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12426) के यात्रियों को भी बड़ी राहत दी है. इस ट्रेन में थर्ड एसी (3-Tier AC) का एक अतिरिक्त कोच अस्थायी रूप से जोड़ने का फैसला किया गया है.

यह अतिरिक्त डिब्बा जम्मू तवी से प्रस्थान करने वाली ट्रेन में 4, 5, 10, 14, 15, 16 और 17 अक्टूबर के साथ-साथ 18 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक लगातार उपलब्ध रहेगा. इससे त्योहारों के समय ट्रेनों में लग रही लंबी वेटिंग लिस्ट से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

Festival Special Train: नवरात्रि-दशहरा पर माता वैष्णो देवी जाने वालों की बल्ले-बल्ले, रेलवे ने शुरू की नई स्पेशल ट्रेन! | Khabar Digital | Khabar Digital