भारत•

मध्य प्रदेश शासन के पटकथा एवं संवाद लेखन के उच्च सम्मान से सम्मानित हुए मशहूर कवि संदीप शर्मा

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

मध्य प्रदेश शासन के पटकथा एवं संवाद लेखन के उच्च सम्मान से सम्मानित हुए मशहूर कवि संदीप शर्मा

भोपाल संस्कृति मंत्री और साहित्य अकादमी के अध्यक्ष विकास दवे के करकमलों द्वारा मशहूर कवि संदीप शर्मा को भोपाल में एक भव्य समारोह के अंतर्गत प्रदेश के प्रतिष्ठित सम्मान से अलंकृत किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध अभिनेता आशुतोष राणा और संस्कृति संचालक अदिति कुमार त्रिपाठी भी उपस्थित थे।

प्रसिद्ध कवि संदीप शर्मा को उनके पटकथा लेखन एवं संवाद के लिए फिल्म प्रयाग प्रवाह और जयतु सिंहस्थ के एवज में प्रादेशिक नरेश मेहता (संवाद, पटकथा लेखन) पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। ये फिल्में डॉ. दीपेन्द्र शर्मा के निर्देशन में भोज शोध संस्थान के सहयोग से इंटेक के लिए बनाई गई थी।

साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन का आभार व्यक्त करते हुए और इस सम्मान के प्रति अपना उत्साह प्रकट करते हुए कवि संदीप शर्मा ने कहा, "नरेश मेहता सम्मान प्रदेश का बेहद प्रतिष्ठित सम्मान है। नरेश मेहता संवाद एवं पटकथा लेखन सम्मान मिलना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। इस सम्मान को मैं धार की जानता को समर्पित करता हूँ।"
 
गौरतलब है कि उक्त कृति पुरस्कार की घोषणा संस्कृति विभाग की साहित्य अकादमी द्वारा कैलेण्डर वर्ष 2019 के लिए की गई थी। इसमें 13 भारतीय और 15 प्रादेशिक कृति पुरस्कार शामिल हैं, जिनमें से एक प्रादेशिक पुरस्कार कवि संदीप शर्मा को मिला है।अखिल भारतीय पुरस्कार के अंतर्गत प्रति रचनाकार को एक लाख रुपए, वहीं प्रादेशिक पुरस्कार के अंतर्गत प्रति रचनाकार को 51 हजार रुपए के साथ शॉल, श्रीफल, स्मृति-चिन्ह और प्रशस्ति के साथ अलंकृत किया गया। मंच के प्रसिद्ध कवि एवं संचालक संदीप शर्मा को साहित्य का यह सम्मान मिलना विशेष उल्लेखनीय है। ज्ञातव्य है कि इस बार सभी साहित्यकारों को दिए गए प्रशस्ति पत्रों में अकादमी ने धार की माँ वाग्गदेवी का सम्मान से उल्लेख किया है और उसकी पुनर्स्थापना का संकल्प दोहराया है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी