डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप-2026 का आगाज हो गया है. इस वर्ल्डकप में इस्तेमाल की जाने वाली फुटबॉल को 'ट्रायोंडा' (Trionda) नाम दिया गया है. दिलचस्प बात ये है कि इस फुटबॉल को पाकिस्तान के सियालकोट शहर में बनाया गया है. इस फुटबॉल के बाद दुनिया भर में मशहूर सियालकोट एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में है। खेल उपकरण निर्माण के लिए विश्व कप में खिलाड़ियों के पैरों से लेकर करोड़ों दर्शकों की नजरों तक पहुंचने वाली यह फुटबॉल आधुनिक तकनीक और उच्च गुणवत्ता के साथ तैयार की गई है।
सियालकोट क्यों है खास?
पाकिस्तान का सियालकोट शहर कई दशकों से खेल उपकरण बनाने का बड़ा केंद्र माना जाता है। यहां तैयार किए गए फुटबॉल, क्रिकेट बैट और अन्य खेल सामग्री दुनिया के कई देशों में निर्यात की जाती हैं।

फुटबॉल निर्माण के क्षेत्र में सियालकोट की पहचान इतनी मजबूत है कि अतीत में भी कई बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों के लिए यहां से बनी गेंदों का इस्तेमाल किया गया है.
Trionda फुटबॉल में क्या है खास?
फीफा वर्ल्ड कप- 2026 के लिए तैयार की गई Trionda फुटबॉल को बेहतर नियंत्रण, सटीक पासिंग और स्थिर उड़ान को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इस गेंद में मॉर्डन मटेरियल और नई टेक्निक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे खिलाड़ियों को मैच के दौरान बेहतर प्रदर्शन में मदद मिले। फुटबॉल की डिजाइन में विश्व कप की मेजबानी कर रहे देशों की झलक भी देखने को मिलती है।
विश्व कप 2026 होगा सबसे बड़ा टूर्नामेंट
फीफा वर्ल्ड कप- 2026 का आयोजन अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की मेजबानी में किया जा रहा है। यह विश्व कप कई मायनों में ऐतिहासिक है क्योंकि इसमें पहले की तुलना में अधिक टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और टीमें खिताब के लिए मुकाबला कर रही हैं। ऐसे में Trionda फुटबॉल भी इस वैश्विक आयोजन का अहम हिस्सा बनने जा रही है।

पिछले विश्वकप और इस विश्वकप की फुटबॉल में फर्क
सबसे बड़ा बदलाव: सिर्फ 4 पैनल
'ट्रायोंडा' विश्व कप इतिहास की पहली गेंद है जिसमें केवल चार थर्मली बॉन्डेड पैनल हैं। इससे गेंद की सतह अधिक स्मूद हो जाती है और हवा में उसकी उड़ान ज्यादा नियंत्रित रहती है।
VAR के लिए और ज्यादा स्मार्ट
'ट्रायोंडा' में लगा 500Hz सेंसर हर सेकंड 500 बार गेंद की गतिविधि रिकॉर्ड करता है। इससे ऑफसाइड, हैंडबॉल और अन्य VAR फैसलों में रेफरी को अधिक सटीक जानकारी मिलती है।
गीले मौसम में बेहतर प्रदर्शन
नई गेंद की सतह पर विशेष उभरे हुए पैटर्न बनाए गए हैं, जिससे बारिश या नमी में खिलाड़ियों को बेहतर कंट्रोल मिलता है।
उड़ान में क्या है फर्क ?
विशेषज्ञों के अनुसार Trionda को इस तरह डिजाइन किया गया है कि कॉर्नर, फ्री-किक और छोटे पास के दौरान गेंद ज्यादा स्थिर रहे। हालांकि इसकी उड़ान पिछली कुछ गेंदों की तुलना में थोड़ी अलग महसूस हो सकती है।
ये खबर भी पढ़ें..









