भारत•

Former CM Passes Away: बीजेपी के पूर्व मुख्यमंत्री का निधन, सीएम मोहन ने जताया दुख

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

Former CM Passes Away: बीजेपी के पूर्व मुख्यमंत्री का निधन, सीएम मोहन ने जताया दुख

Former CM Passes Away: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता सेवानिवृत्त मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया है। उन्होंने 91 वर्ष की आयु में एक निजी अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही देश के राजनीतिक गलियारों सहित सैन्य जगत में भी शोक की लहर फैल गई है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिवंगत नेता को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

सीएम मोहन ने व्यक्त की संवेदना

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक बेहद भावुक पोस्ट साझा करते हुए अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। सीएम मोहन यादव ने लिखा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूरी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। बाबा केदारनाथ से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

अस्पताल में ली अंतिम सांस

वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूरी के निधन की आधिकारिक पुष्टि उनकी सुपुत्री और उत्तराखंड विधानसभा की वर्तमान अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण ने की है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, वयोवृद्ध नेता पिछले कुछ दिनों से बढ़ती उम्र की बीमारियों के चलते अस्पताल में उपचाराधीन थे। आज सुबह करीब 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। पूर्व मुख्यमंत्री खंडूरी अपने पीछे अपनी धर्मपत्नी अरुणा खंडूरी, पुत्र मनीष और पुत्री रितु खंडूरी भूषण सहित लाखों समर्थकों का रोता-बिलखता परिवार छोड़ गए हैं।

सैन्य अफसर से सीएम तक का सफर

आपको बता दें कि भुवन चंद्र खंडूरी भारतीय सेना में मेजर जनरल के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा था। साफ-सुथरी छवि और अनुशासन के लिए पहचाने जाने वाले खंडूरी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में राज्य के विकास में योगदान दिया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

Former CM Passes Away: बीजेपी के पूर्व मुख्यमंत्री का निधन, सीएम मोहन ने जताया दुख | Khabar Digital | Khabar Digital