भारत•

गोधरा कांड का आरोपी याकुब गिरफ्तार, 16 साल से था फरार

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

गोधरा कांड का आरोपी याकुब गिरफ्तार, 16 साल से था फरार

अहमदाबाद। गुजरात पंचमहाल पुलिस ने मंगलवार सुबह गोधराकांड के वांटेड आरोपी याकुब अब्दुल हनिफ पातड़िया को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर गोधराकांड के दौरान षड्यंत्र रचने व हत्या का आरोप है। वह पिछले 16 वर्ष से फरार था। पुलिस के मुताबिक पचंमहाल जिले की गोधरा तहसील में ओडा क्षेत्र से याकुब अब्दुल हनिफ पातड़िया को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। साबरमती रेल कांड में उस पर षड्यंत्र व हत्या का आरोप है।

गोधराकांड के बाद उसके नेपाल भाग जाने की खबर आई थी। गौरतलब है कि गुजरात में 27 फरवरी 2002 को गोधरा कांड हुआ था। गोधरा रेलवे स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस के एस-6 कोच में आग लगने से 59 कार सेवकों की मौत हो गई थी। इस मामले में 1500 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 28 फरवरी 2002 को गुजरात के कई इलाकों में दंगा भड़का, जिसमें 1200 से अधिक लोग मारे गए थे। इसके साथ ही पूरे देश में गोधरा कांड प्रतिक्रिया देखी गई थी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

गोधरा कांड का आरोपी याकुब गिरफ्तार, 16 साल से था फरार | Khabar Digital | Khabar Digital