डेस्क। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और बढ़ती महंगाई की चिंताओं के बीच निवेशकों का रुझान बदलता नजर आ रहा है। इसका असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा है, जहां सोना और चांदी दोनों सस्ते हुए हैं।
ईरान-अमेरिका तनाव का बाजार पर असर
विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। तेल महंगा होने से महंगाई बढ़ने की आशंका है, जिससे ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची रह सकती हैं। यही वजह है कि निवेशकों ने सोने में मुनाफावसूली शुरू कर दी, जिसके चलते कीमतों में दबाव बना।
एमसीएक्स पर सोना 1,500 रुपये से ज्यादा टूटा
घरेलू वायदा बाजार एमसीएक्स में सोने की कीमत में तेज गिरावट दर्ज की गई। अगस्त डिलीवरी वाला सोना पिछले कारोबारी सत्र में 1,48,017 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जबकि नए सत्र में यह 1,46,518 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान सोना 1,46,444 रुपये तक फिसल गया।
वहीं चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। जुलाई डिलीवरी वाली चांदी 2,35,505 रुपये प्रति किलोग्राम से गिरकर 2,30,493 रुपये तक पहुंच गई।
प्रमुख शहरों में आज का सोने का भाव
देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने के दाम इस प्रकार रहे—
- दिल्ली: ₹1,45,790 प्रति 10 ग्राम
- मुंबई: ₹1,45,640 प्रति 10 ग्राम
- कोलकाता: ₹1,45,640 प्रति 10 ग्राम
- चेन्नई: ₹1,47,280 प्रति 10 ग्राम
- लखनऊ: ₹1,45,790 प्रति 10 ग्राम
- जयपुर: ₹1,45,790 प्रति 10 ग्राम
- इंदौर: ₹1,45,690 प्रति 10 ग्राम
- भोपाल: ₹1,45,690 प्रति 10 ग्राम
सर्राफा बाजार में भी नरमी
सर्राफा बाजार में भी सोने और चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई। 24 कैरेट सोना करीब 2,130 रुपये सस्ता होकर 1,45,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट सोना 1,950 रुपये की गिरावट के साथ 1,33,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया। चांदी का भाव करीब 2.50 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास बना हुआ है।
ये खबर भी पढ़ें..









