भारत•

Hanuman Ansh: 2 करोड़ के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’.... बॉक्स ऑफिस पर ऐसे किया कमाल

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

Hanuman Ansh: 2 करोड़ के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’.... बॉक्स ऑफिस पर ऐसे किया कमाल

मुंबई/खबर डिजिटल/ करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में तैयार हुई फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के बाद धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। शुरुआत में फिल्म की रफ्तार भले ही धीमी रही, लेकिन बाद में दर्शकों के बीच इसकी पकड़ बढ़ती गई। नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित इस फिल्म को लेकर अब मेकर्स वर्ल्डवाइड रिलीज की तैयारी में जुटे हैं।

शूटिंग में आई थी रुकावट
फिल्म की कहानी और बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के अलावा इसकी शूटिंग से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी सामने आया है। मेकर्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग शुरू होने के बाद सेट पर लगातार तकनीकी और अन्य परेशानियां सामने आ रही थीं। करीब 15 दिनों की प्रोडक्शन तैयारी के बाद फिल्म फ्लोर पर पहुंची, लेकिन पहले ही दिन शूटिंग में रुकावटें आने लगीं।

शूटिंग शुरू नहीं हुई तो पढ़ी गई हनुमान चालीसा
फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी और अभिनेता-निर्देशक शोभिनव सत्या ने बातचीत में शूटिंग के दौरान सामने आई परेशानियों का जिक्र किया। शोभिनव सत्या के मुताबिक, पहले दिन फिल्म के मुख्य कलाकार की तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद सेट पर लगातार किसी न किसी तरह की अड़चन आती रही।

सावन में शिवलिंग पर भूलकर भी न चढ़ाएं तुलसी! जानिए क्या है इसके पीछे की बड़ी धार्मिक वजह

निर्देशक ने लिया हनुमान चालीसा पढ़ने का फैसला
उन्होंने बताया कि अगले दिन सुबह 7 बजे की शिफ्ट शुरू होने के बावजूद करीब तीन घंटे तक कैमरा रोल नहीं हो सका। शूटिंग के दौरान बार-बार समस्याएं आने के बाद निर्देशक ने पूजा करने और हनुमान चालीसा का पाठ करने का फैसला लिया। उनके मुताबिक, जैसे-जैसे हनुमान चालीसा का पाठ पूरा होने लगा, सेट पर मौजूद लोगों ने दोबारा शूटिंग शुरू करने की तैयारी कर ली। इसके बाद शूटिंग में आ रही परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होती चली गईं।

‘हर दिक्कत पर हनुमान चालीसा पढ़ते थे’
शोभिनव सत्या ने बताया कि इस घटना के बाद टीम को ऐसा महसूस होने लगा कि शूटिंग के दौरान परेशानी आने पर हनुमान चालीसा का पाठ करना उनके लिए एक तरह का भरोसा बन गया है। वहीं निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने भी बताया कि सेट पर जब भी कोई समस्या आती, टीम हनुमान चालीसा का पाठ करती थी और फिर शूटिंग आगे बढ़ जाती थी।हालांकि, निर्देशक ने इस पूरे अनुभव के साथ अपनी प्रोडक्शन टीम की मेहनत को भी श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि सेट पर बैकग्राउंड में काम करने वाले लोगों और उनकी युवा प्रोडक्शन टीम ने फिल्म को पूरा करने में काफी मेहनत की, इसलिए उनके योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का प्रदर्शन
ए 29 दिन गुजर चुके हैं और अब ये फिल्म तेजी से 100 करोड़ के आंकड़े की तरफ बढ़ रही है। वहीं 10 दिन पहले रिलीज यश की फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर प्रमोशन तो जबरदस्त हुए लेकिन सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर लोगों के नेगेटिव रिव्यू ने इसकी कमाई की बैंड बजा दी है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती वीकेंड में करीब 60 लाख रुपये की कमाई करने वाली ‘हनुमान अंश’ ने बाद में रफ्तार पकड़ ली। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 72.88 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन करीब 85.97 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/karva-chauth-mata-rajasthan-famous-temple-2025/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

Hanuman Ansh: 2 करोड़ के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’.... बॉक्स ऑफिस पर ऐसे किया कमाल | Khabar Digital | Khabar Digital