भारत•

Vande Bharat Snake: वंदे भारत के कोच में घुसने वाला था 10 फीट लंबा अजगर, मचा हड़कंप, Video देख कांप जाएगी रूह

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

Vande Bharat Snake: वंदे भारत के कोच में घुसने वाला था 10 फीट लंबा अजगर, मचा हड़कंप, Video देख कांप जाएगी रूह

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सफाई कर्मचारियों की नजर ट्रेन के पास घूम रहे करीब 10 फुट लंबे अजगर पर पड़ी. अजगर वंदे भारत एक्सप्रेस के एक कोच में घुसने की कोशिश कर रहा था. विशाल सांप को देखकर कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया और तुरंत इसकी सूचना अधिकारियों को दी गई.

https://twitter.com/ChitrapatPolice/status/2090639623353721018?

अधिकारियों के अनुसार, देहरादून से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अपने तय समय के मुताबिक सुबह करीब 9 बजे हरिद्वार रेलवे स्टेशन की वाशिंग लाइन पर पहुंची थी. इसी जगह ट्रेन की सफाई और जरूरी रखरखाव का काम किया जाता है. ट्रेन को काम पूरा होने के बाद शाम करीब 6 बजे हरिद्वार से देहरादून के लिए रवाना होना था.

कोच के पास रेंगता दिखा विशाल अजगर

बताया गया कि दोपहर करीब 12 बजे सफाई और रखरखाव में जुटे कर्मचारियों ने ट्रेन के नीचे और कोच के आसपास कुछ असामान्य हलचल देखी. पास जाकर देखा तो वहां करीब 10 फुट लंबा अजगर रेंग रहा था. अजगर धीरे-धीरे एक कोच की तरफ बढ़ रहा था और उसके भीतर जाने की कोशिश कर रहा था. अजगर को कोच के पास लटका हुआ देखकर कर्मचारियों में डर का माहौल बन गया. किसी ने भी खुद उसे पकड़ने की कोशिश नहीं की, क्योंकि इतने बड़े अजगर को संभालना जोखिम भरा हो सकता था.

दो घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा गया अजगर

स्थिति को देखते हुए रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी. जानकारी मिलते ही हरिद्वार वन रेंज की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और अजगर को पकड़ने का अभियान शुरू किया.

वन विभाग की टीम ने करीब दो घंटे तक मशक्कत करने के बाद आखिरकार अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया. हरिद्वार वन प्रभाग के रेंज अधिकारी शीशपाल सिंह ने बताया कि रेस्क्यू के बाद अजगर को रेलवे परिसर से दूर ले जाया गया. इसके बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया. अजगर के पकड़े जाने के बाद रेलवे कर्मचारियों और अधिकारियों ने राहत की सांस ली. समय रहते वन विभाग की टीम के पहुंचने से किसी तरह की अनहोनी टल गई.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस