नई दिल्ली/खबर डिजिटल/ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन के 19 विपक्षी दलों के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ मार्च निकाला। संसद भवन के मकर द्वार से शुरू हुए इस मार्च में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, एनसीपी (शरद पवार) की सांसद सुप्रिया सुले समेत विपक्ष के कई प्रमुख नेता शामिल हुए। विपक्षी नेताओं का काफिला चुनाव आयोग की ओर बढ़ा, लेकिन रास्ते में सुरक्षा व्यवस्था के तहत कई स्तर की बैरिकेडिंग की गई थी। सुरक्षाकर्मियों ने नेताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद विपक्षी नेता कुछ दूरी पर सड़क पर ही बैठ गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया।
प्रियंका गांधी और सुप्रिया सुले भी मार्च में शामिल
कांग्रेस की वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी विपक्ष के इस प्रदर्शन का हिस्सा बनीं। वह सुप्रिया सुले के साथ चुनाव आयोग के खिलाफ निकाले गए मार्च में आगे बढ़ती नजर आईं। विपक्षी दल चुनाव प्रक्रिया और चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
Gold Price Today: त्योहारों से ठीक पहले सुस्त पड़ी सोने की चाल! देखें 10 ग्राम सोने का नया भाव
अखिलेश यादव के नेतृत्व में भी निकला मार्च
समाजवादी पार्टी के सांसद और पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के नेतृत्व में भी विपक्षी सांसद संसद भवन से आगे बढ़े। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें भी कुछ दूरी पर रोक दिया। इसके बाद अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार और आयोग पर निशाना साधा। विपक्ष के इस मार्च के दौरान संसद भवन से चुनाव आयोग की ओर जाने वाले मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। बैरिकेडिंग के चलते नेताओं को आगे जाने की अनुमति नहीं मिली, जिसके बाद उन्होंने सड़क पर बैठकर विरोध दर्ज कराया। विपक्ष के प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है, जिसमें कई प्रमुख नेता सड़क पर बैठकर विरोध करते नजर आ रहे हैं।
Petrol Price Update: आज पेट्रोल-डीजल लेने से पहले देख लें 5 अक्टूबर की लेटेस्ट रेट लिस्ट









