भारत•

10वीं पास हैं तो मिल सकती है सरकारी नौकरी! India Post GDS में 25,000 पदों पर भर्ती, ऐसे होगा सिलेक्शन

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

10वीं पास हैं तो मिल सकती है सरकारी नौकरी! India Post GDS में 25,000 पदों पर भर्ती, ऐसे होगा सिलेक्शन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 10वीं पास युवाओं के लिए भारतीय डाक विभाग ने बड़ी भर्ती का मौका दिया है. विभाग ने जुलाई 2026 सत्र के लिए ग्रामीण डाक सेवक यानी GDS भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत देश के अलग-अलग पोस्टल सर्किल में करीब 25 हजार पद भरे जाएंगे. योग्य उम्मीदवार विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

10वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई

GDS भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है. 10वीं में गणित और अंग्रेजी विषय होना अनिवार्य है. इसके साथ ही अभ्यर्थी को जिस पोस्टल सर्किल के लिए आवेदन करना है, वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान भी होना चाहिए.

उम्मीदवार के पास कंप्यूटर का बेसिक नॉलेज होना जरूरी है. इसके अलावा साइकिल चलाने की जानकारी भी भर्ती की पात्रता में शामिल है.

लिखित परीक्षा नहीं, 10वीं के नंबरों से होगा चयन

इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि उम्मीदवारों को किसी लिखित परीक्षा से नहीं गुजरना होगा. चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार होने वाली मेरिट लिस्ट से किया जाएगा. अधिक शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को अलग से कोई प्राथमिकता नहीं मिलेगी.

मेरिट लिस्ट में चयनित अभ्यर्थियों को आगे दस्तावेज सत्यापन के लिए संबंधित डिविजनल हेड के कार्यालय में उपस्थित होना होगा.

उम्र कितनी होनी चाहिए और कितनी मिलेगी सैलरी?

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी. SC और ST उम्मीदवारों को 5 साल, जबकि OBC वर्ग को 3 साल की छूट दी जाएगी.

Branch Postmaster यानी BPM: ₹12,000 से ₹29,380 प्रति माह

Assistant Branch Postmaster यानी ABPM और डाक सेवक: ₹10,000 से ₹24,470 प्रति माह

किसे देना होगा आवेदन शुल्क?

जनरल और OBC वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को आवेदन के लिए ₹100 फीस देनी होगी. वहीं SC, ST और सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क माफ किया गया है.

रजिस्ट्रेशन में इन बातों का रखें ध्यान

ऑनलाइन आवेदन से पहले पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होगा. इसके लिए उम्मीदवार को अपना वैध 10 अंकों का मोबाइल नंबर और ईमेल ID दर्ज करनी होगी. दोनों को OTP के जरिए वेरिफाई किया जाएगा.

फॉर्म भरते समय नाम, माता-पिता का नाम और जन्म तिथि 10वीं की मार्कशीट या सर्टिफिकेट के मुताबिक ही दर्ज करें. खास बात यह है कि रजिस्ट्रेशन के दौरान इस्तेमाल किया गया मोबाइल नंबर और ईमेल ID बाद में बदली नहीं जा सकेगी. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद उम्मीदवार को एक यूनिक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा, जो उसके मोबाइल नंबर और ईमेल पर भेजा जाएगा.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

10वीं पास हैं तो मिल सकती है सरकारी नौकरी! India Post GDS में 25,000 पदों पर भर्ती, ऐसे होगा सिलेक्शन | Khabar Digital | Khabar Digital