भारत•

अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद, अब IAF को मिले 8 अपाचे हेलीकॉप्‍टर

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद, अब IAF को मिले 8 अपाचे हेलीकॉप्‍टर

अपाचे एएच-64ई (Boeing AH-64 Apache) हेलीकॉप्‍टरों को भारतीय वायुसेना (Indian AirForce) में शामिल कर लिया गया है. अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद पाकिस्तान से बढ़े तनाव के बीच अमेरिका (America) निर्मित इस हेलीकॉप्‍टर के भारतीय वायुसेना में शामिल होने और पठानकोट एयरबेस पर तैनात होने के कई निहितार्थ निकाले जा रहे हैं. दुनिया का सबसे उन्नत अपाचे एएच-64ई हेलिकॉप्टर का इस्‍तेमाल इस समय अमेरिकी वायुसेना भी कर रही है. इस हेलीकॉप्‍टर को लादेन किलर (Laden Killer) भी कहा जाता है.

वायुसेना प्रमुख एयरचीफ मार्शल बीएस धनोआ की मौजूदगी में पठानकोट एयरबेस पर ये हेलीकॉप्टर वायुसेना में शामिल किए गए. ये वही पठानकोट एयरबेस है, जहां 2016 में पाकिस्तान से आए आतंकियों ने हमला बोला था. भारत सरकार ने हथियार बनाने वाली अमेरिकी कंपनी बोइंग के साथ 4168 करोड़ रुपए में 22 अपाचे हेलिकॉप्टर खरीदने का सौदा किया था. अगले साल यानी 2020 तक भारत को सभी 22 अपाचे हेलीकॉप्टर मिल जाएंगे. एयरबेस पर वायुसेना में शामिल होने से पहले अपाचे हेलीकॉप्टर के सामने नारियल फोड़ा गया और पारंपरिक तौर पर इसे वायुसेना के बेड़े में शामिल किया गया.


2 सीटर अपाचे हेलीकॉप्‍टर में हेलिफायर और स्ट्रिंगर मिसाइलें लगी हैं. एक सेंसर भी लगा है, जिससे ये हेलीकॉप्टर रात में भी ऑपरेशन को अंजाम दे सकता है. हेलीकॉप्टर की अधिकतम स्पीड 280 किलोमीटर प्रति घंटे है. अपाचे हेलीकॉप्टर का डिजाइन के चलते इसे रडार पर पकड़ना मुश्किल होता है.

अपाचे दुनिया का सबसे एडवांस मल्टी रोल कॉम्बेट हेलीकॉप्टर है. भारत और अमेरिका के बीच सितंबर, 2015 में बड़ी डील हुई थी, जिसके तहत 22 हेलीकॉप्टर भारत को मिले हैं. 27 जुलाई को 4 हेलिकॉप्टर मिल चुके हैं, अब आठ हेलिकॉप्टर मंगलवार को शामिल हुए. बाकी हेलीकॉप्‍टर 2020 तक भारत को मिल जाएंगे.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी