भारत•

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दिखाए तीखे तेवर… सड़क निर्माण में गड़बड़ी से दिखे नाराज

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दिखाए तीखे तेवर… सड़क निर्माण में गड़बड़ी से दिखे नाराज

इंदौर/नरेंद्र महावर/खबर डिजिटल/ शुक्रवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव बिना किसी सूचना के अचानक तीन इमली चौराहे पर पहुंच गए। इसकी भनक अधिकारियों तक को नहीं थी, किसी बीजेपी के समर्थक को इसकी जानकारी नही मिली थी, लेकिन जब मौके पर जाकर उन्होंने बनी-बनाई सड़क को खोदने का नजारा देखा, तो वो नाराज हो गए, उनका गुस्सा करना वाजिब था, क्योंकि ये जनता के पैसों का सीधा-सीधा नुकसान था।

क्या है मामला?
दरअसल, गुरुवार रात एक राहगीर ने महापौर को वीडियो भेजा था, जिसमें दिखाया गया कि नई बनी सड़क को फिर से खोदा जा रहा है, महापौर को चूंकि इसकी कोई जानकारी नहीं थी। लेकिन उन्होंने फोन पर पूछताछ करने के बजाय सीधे मौके पर जाना बेहतर समझा, तो बिना सूचना के मौके पर पहुंच गए, वहीं जब उन्होंने नजारा देखा तो चौंक गए। सड़क अभी पूरी बनी भी नहीं थी, आधा काम ही हुआ था और उसी पर फिर से खुदाई चल रही थी। जिसके चलते उन्होंने तुरंत अपर आयुक्त अभय राजन, जोनल अधिकारी अतीक खान, पार्षद राजेंद्र राठौड़ और निर्माण एजेंसी के साथ कंसलटेंट एजेंसी एसएनएस के प्रतिनिधियों को बुलाया। महापौर ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि आप काम ऐसे करते हो, जिससे जानता परेशान होती है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/jhabua-meghnagar-schoolgirl-raises-voice-against-harassment-accused-arrested/

सख्त अंदाज में दिया आदेश
महापौर ने सख्त लहजे में सवाल जवाब किया और पूछा कि, 'सड़क पूरी बने बिना दोबारा खुदाई क्यों'? जवाब आया, 'स्टॉर्म वॉटर लाइन डाली जा रही है।' इस पर महापौर गुस्सा हो गए, बोले कि पहले नहीं पता था कि लाइन डालनी है? सड़क बनने के बाद खुदाई कौन-सी समझदारी है? उन्होंने कहा कि यह सीधी लापरवाही है। निगम को आर्थिक नुकसान और लोगों को परेशानी, दोनों की जिम्मेदारी तय होगी। उन्होंने अपर आयुक्त से कहा कि कंसलटेंट को हम अच्छा पैसा देते हैं, फिर ये मॉनिटरिंग कौन कर रहा है? महापौर ने अफसरों से सवाल किया कि क्या अभी सड़क बनने के बाद इस इलाके में जलजमाव की कोई शिकायत आई थी? जिसके बाद यह लाइन जरूरी लगी हो? अधिकारी चुप रहे। इसके बाद महापौर ने मौके पर ही निर्देश दिए कि जिम्मेदारों पर कार्रवाई करें, और निर्माण एजेंसी को ब्लैकलिस्ट कर टर्मिनेटर और पेनल्टी लगाएं, साथ ही नुकसान की भरपाई भी कंसल्टेंट एजेंसी से की जाए।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी