भारत•

Mobile recharge prices: मोबाइल रिचार्ज के दाम में फिर होगी बढ़ोतरी… उपभोक्ता रहे तैयार!

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

Mobile recharge prices: मोबाइल रिचार्ज के दाम में फिर होगी बढ़ोतरी… उपभोक्ता रहे तैयार!

नई दिल्ली/खबर डिजिटल/ मोबाइल फोन यूजर्स के लिए आने वाले महीनों में रिचार्ज का खर्च बढ़ सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां Jio और Airtel अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान की कीमतों में फिर बढ़ोतरी कर सकती हैं। अनुमान है कि रिचार्ज दरों में करीब 12 से 15 प्रतिशत तक इजाफा हो सकता है। हालांकि, अभी तक Jio या Airtel की ओर से टैरिफ बढ़ाने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में फिलहाल इस खबर को संभावित बढ़ोतरी या बाजार के अनुमान के रूप में ही देखा जा रहा है।

अगले 3 से 4 महीने में बढ़ सकती हैं दरें
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों टेलीकॉम कंपनियां अगले 3 से 4 महीनों के दौरान अपने मोबाइल रिचार्ज प्लान की कीमतों में बदलाव कर सकती हैं। अगर 12 से 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी होती है, तो इसका असर छोटे और बड़े, दोनों तरह के रिचार्ज प्लान पर पड़ सकता है। मिसाल के तौर पर, यदि किसी प्लान की मौजूदा कीमत 500 रुपये है, तो 12 प्रतिशत बढ़ोतरी के बाद इसकी कीमत 560 रुपये हो सकती है। वहीं 15 प्रतिशत की वृद्धि होने पर यही प्लान करीब 575 रुपये का पड़ सकता है। इसका सीधा असर उन ग्राहकों पर पड़ सकता है, जो हर महीने या हर कुछ महीनों में अपना मोबाइल रिचार्ज कराते हैं।

5G नेटवर्क और बढ़ते खर्च बन सकते हैं वजह
टेलीकॉम कंपनियां लगातार अपने नेटवर्क को मजबूत करने और 5G सेवाओं के विस्तार पर निवेश कर रही हैं। नए टावर, उपकरण, स्पेक्ट्रम और नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाला खर्च कंपनियों के लिए बड़ा निवेश है। इसके अलावा टेलीकॉम कंपनियां प्रति ग्राहक औसत कमाई यानी ARPU बढ़ाने पर भी जोर दे रही हैं। ऐसे में आने वाले समय में टैरिफ में संशोधन की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। हाल ही में कुछ कम कीमत वाले मोबाइल प्लान बंद होने के बाद भी ग्राहकों के बीच चिंता बढ़ी है। यदि रिचार्ज प्लान दोबारा महंगे होते हैं, तो सीमित बजट में मोबाइल सेवाओं का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं पर इसका ज्यादा असर पड़ सकता है।

BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन… बिना टावर सीधे सैटेलाइट से होगी कॉलिंग

Jio और Airtel के पास बड़ी संख्या में ग्राहक
भारत के टेलीकॉम बाजार में Jio और Airtel की मजबूत हिस्सेदारी है। इनके अलावा Vodafone Idea और BSNL भी मोबाइल सेवाएं उपलब्ध कराते हैं, लेकिन Jio और Airtel के पास बड़ी संख्या में ग्राहक हैं, जोकि 75 प्रतिशत से ज्यादा बताए जाते हैं। ऐसे में यदि दोनों बड़ी कंपनियां अपने रिचार्ज प्लान की कीमतें बढ़ाती हैं, तो बाजार में इसका व्यापक असर देखने को मिल सकता है। ग्राहकों के सामने सस्ते विकल्पों की तलाश भी एक बड़ी चुनौती बन सकती है।

बीएसएनएल ने भी बदली कीमतें
बीएसएनएल को किफायती कीमतों के रिचार्ज के लिए पहचाना जाता है। कम आय वाले ग्राहक इसी का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब उनको भी निराशा हाथ लगी, जब रोजाना 16 रुपये में मिलने वाला 2 जीबी डाटा 19 रुपये का हो गया है। इसी तरह 199 का प्लान खत्म कर उसके भी दाम बढ़ा दिए गए हैं, जिसके जरिए उन्हें 2 जीबी डाटा रोजाना मिल जाया करता था। हालांकि कंपनी ने 3 जीबी वाले 299 के प्लान में कोई बढ़ोतरी नहीं की है, जिसके जरिए फोरी राहत बीएसएनएल कस्टमर्स को मिली है।

Mobile recharge price: इस मोबाइल कंपनी ने बढ़ाए प्लान के दाम… कई प्लान को पोर्टफोलियो से किया गायब

आधिकारिक घोषणा का करना होगा इंतजार
फिलहाल मोबाइल यूजर्स को कंपनियों की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा। जब तक Jio या Airtel की ओर से टैरिफ बढ़ोतरी की पुष्टि नहीं की जाती, तब तक 12 से 15 प्रतिशत तक रिचार्ज महंगा होने की बात को केवल मीडिया रिपोर्ट और अनुमान के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।

Railway News: भारतीय रेल की करीब 410 किलोमीटर की बढ़ेगी क्षमता… केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

Mobile recharge prices: मोबाइल रिचार्ज के दाम में फिर होगी बढ़ोतरी… उपभोक्ता रहे तैयार! | Khabar Digital | Khabar Digital