भारत•

कर्नाटक में बोले अमित शाह, भगवा आतंकवाद के नाम पर देश से माफी मांगें राहुल गांधी

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

कर्नाटक में बोले अमित शाह, भगवा आतंकवाद के नाम पर देश से माफी मांगें राहुल गांधी

नई दिल्ली : कर्नाटक विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को बेंगलुरु में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जल्द ही वो समय आने वाला है जब प्रदेश से कांग्रेस को सूपड़ा साफ होगा और भाजपा की सरकार बनेगी। शाह ने कहा कि भगवा आतंकवाद के नाम पर कांग्रेस ने देश को बदनाम करने का काम किया है, इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। शाह ने कहा कि महान हिंदू संस्कृति जो लाखों सालों से दुनिया को संस्कार, शांति और सभ्यता का संदेश देती आई है उसको आतंकवाद के साथ जोड़ने का पाप कांग्रेस पार्टी ने किया है। उल्लेखनीय है कि कर्नाटक 224 सीटों पर 12 मई को वोट डाले जाएंगे और 15 मई को रिजल्ट घोषित किए जाएंगे।

भाजपा अध्यक्ष शाह ने कहा कि जब भाजपा के मात्र दो सांसद थे उस समय पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने पार्टी के ऊपर तंज कसा था। पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा हम दो हमारे दो में विश्वास करती है। वर्तमान में भाजपा लोकसभा में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार चला रही है। पार्टी के 1600 से अधिक विधायक और 20 राज्यों में सरकार है। इसके अलावा तमाम स्थानीय निकायों और नगर निगमों में हम काबिज हैं । भाजपा की स्थापना दस सदस्यों के साथ हुई थी और अब विश्व में भाजपा सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। पार्टी के 11 करोड़ सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि 20 राज्यों में पार्टी की सरकार के गठन का श्रेय बूथ कार्यकर्ता और शक्ति केन्द्र प्रमुखों का है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी