भारत•

अमृत हरित अभियान अन्तर्गत बाल गंगाधर तिलक वार्ड में आयोजित हुआ पौधारोपण कार्यक्रम

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

अमृत हरित अभियान अन्तर्गत बाल गंगाधर तिलक वार्ड में आयोजित हुआ पौधारोपण कार्यक्रम

कटनी /सौरभ श्रीवास्तव -शहरी क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियों को गति देने हेतु अमृत हरित अभियान अन्तर्गत रविवार को बालगंगाधर तिलक वार्ड स्थित सरला नगर में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी,जिलाध्यक्ष श्री दीपक टंडन सोनी,निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक, स्थानीय पार्षद वंदना राजकिशोर यादव,पार्षदों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पौधा रोपण कर हरियाली का संदेश दिया।सर्वप्रथम गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा मंत्र उच्चारण किया गया तदोपरांत समस्त जनप्रतिनिधियों ने अमरूद,आंवला,जामुन,शीशम इत्यादि विभिन्न प्रजाति के 200 फलदार-फूलदार पौधे रोपित किए। कार्यक्रम के दौरान पार्षद शकुंतला सोनी,सीमा श्रीवास्तव,सुनीता कमलेश चौधरी,अवकाश जायसवाल,पूर्व विकास प्राधिकरण अध्यक्ष पीतांबर तोपनानी,पूर्व पार्षद राजकिशोर यादव,कमलेश चौधरी ,मण्डल अध्यक्ष भुवनेश्वर शर्मा,संजू गर्ग, मोहनलाल विश्वकर्मा,सोनू ठाकुर,जगदीश सिंह भदौरिया,आकाश गुप्ता,प्रकाश पटेल,पी.एस दुबे,एस.के चतुर्वेदी,वीरेंद्र पटेल,वीरेंद्र सिंह परिहार,माया वेन,सरोज चौधरी,सोनम सिद्धकी,उर्मिला रैदास,कल्पना पांडेय,संगीता पटेल,रजनी निषाद,बबीता,रेवा लुहार,ताराचंद लोहार,जितेंद्र लोहार,मंगल लोहार सहित गायत्री पीठ की मातृ शक्तियों की उपस्थिति रही। महापौर प्रीति संजीव सूरी ने वृक्षों के संरक्षण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए बहुत जरूरी हैं क्योंकि वे ऑक्सीजन का उत्पादन,वायु प्रदूषण को कम करते हुए मानव जीवन को स्वास्थ्य प्रदान करते है तो वहीं ये वन्यजीवों को भी भोजन व आवास प्रदान करते हैं।जब हम किसी नए आवासीय परियोजना की शुरुआत करते हैं, तो हम धीरे-धीरे पेड़ों के जीवन को नष्ट करते जाते है किंतु किसी समृद्ध शहर का विस्तार करने व नये आवास के निर्माण हेतु हमें स्वस्थ वातावरण की आवश्यकता होती है जिसके लिये हमें पौधों को स्थान देते हुए उन्हें संरक्षण देना होगा।जिससे हमारा पर्यावरण सुरक्षित होगा और हम भी स्वस्थ रहेंगे और साथ ही हमारा शहर भी सुंदर स्वच्छ व हरा भरा होगा। पौधारोपण कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव में स्थानीय पार्षद श्रीमती वंदना राजकिशोर यादव द्वारा उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों को भगवान श्री राम के बालस्वरूप चित्र को स्मृति चिन्ह स्वरूप भेंट कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस