कटनी (सौरभ श्रीवास्तव) – मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण के संबंध में गुरूवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दिलीप कुमार यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया गया। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री दीपक टंडन सोनी, उनके प्रतिनिधि श्री सौरभ अग्रवाल, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री अनिल सिंह सेंगर, कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधि श्री ईश्वर बहरानी और बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री डी.सी. राम उपस्थित हुये। कलेक्टर श्री यादव ने सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से मतदान केंद्रों को अधिक प्रभावी और सुगम बनाने के लिए उनके सुझाव और प्रस्ताव मांगे।इस अवसर पर अपर कलेक्टर और उप जिला निर्वाचन अधिकारी साधना कमलकांत परस्ते, ढीमरखेड़ा, कटनी और बहोरीबंद के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) क्रमशः निधि सिंह गोहल, प्रमोद चतुर्वेदी और श्री राकेश चौरासिया सहित जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।
भारत•
मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण पर बैठक आयोजितकलेक्टर श्री यादव ने राजनीतिक दलों से मांगे सुझाव
Khabar Digital Desk
0 बार पढ़ा गया









