भारत•

महापौर ने नगर के ऑटो चालक भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर दिया समरसता का संदेश

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

महापौर ने नगर के ऑटो चालक भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर दिया समरसता का संदेश

पेश की सामाजिक सद्भाव और बंधन को मजबूत करने की अनोखी मिसालभाइयों से नशा नहीं करने तथा नगर की यातायात व्यवस्था में सहयोग प्रदान करने का महापौर नें लिया संकल्प

कटनी(सौरभ श्रीवास्तव) - रक्षाबंधन के पावन अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने इस वर्ष भी समरसता एवं भाईचारे की अनूठी पहल को जारी रखते हुए नगर के विभिन्न रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड, माधवनगर तांगा स्टैंड में पहुंचकर ऑटो चालक भाइयों को तिलक वंदन कर उनकी कलाई पर राखी बांधकर इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान महापौर श्रीमती सूरी ने सभी ऑटो चालक भाइयों से नशा नहीं करने तथा नगर के निर्धारित स्थलों पर ही अपने आटो वाहन को रोककर नगर की यातायात व्यवस्था में सहयोग प्रदान करने का संकल्प भी लिया। इस आयोजन का उद्देश्य समाज के मेहनतकश वर्ग के प्रति सम्मान प्रकट कर सामाजिक सद्भाव और भाईचारे का संदेश फैलाना था।इस दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य सर्व श्री सुभाष साहू, डाॅ रमेश सोनी सहित आटो यूनियन संघ के अध्यक्ष राज बड़े एवं बच्चन नायक, विपिन बिलौंहा सहित अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी रही। महापौर श्रीमती सूरी द्वारा मुख्य रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म क्रमांक 5 के पीछे स्थित आटो स्टैंड सहित मेन रेल्वे स्टेशन, मुडवारा रेल्वे स्टेशन, बस स्टैंड, माधवनगर तांगा स्टैंड पहुंचकर लगभग एक सैकड़ा से भी अधिक आटो चालक भाईयों के सिर पर रूमाल रखकर माथे में तिलक लगाया तथा उनकी कलाई में राखी बांधकर मिष्ठान खिलाकर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की गई। महापौर ने कहा कि ऑटो चालक शहर की जीवन रेखा है, जो दिन-रात यात्रियों की सेवा में तत्पर रहते हैं। राखी बाँधकर उन्हें यह संदेश देना चाहती हूँ कि समाज उनके त्याग और परिश्रम को मान्यता देता है।इस अवसर पर ऑटो चालकों ने भी इस सम्मान के लिए महापौर का आभार प्रकट किया और रक्षाबंधन पर्व को और भी खास बताया। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा अपने कार्यकाल के निरंतर तीसरे वर्ष भी अपने ऑटो संचालक भाइयों के साथ रक्षाबंधन के पवित्र पर्व की खुशियां साझा करने की अनूठी पहल नगरवासियों के बीच आपसी सौहार्द, भाईचारे और एकजुटता का प्रतीक बन गई है।इस दौरान ऑटो चालक भाई सर्व श्री विशाल जायसवाल, संतू गुप्ता, विक्की जायसवाल, विक्रांत जायसवाल, संतोष साहू, योगेन्द्र गुप्ता, रविशंकर कोरी, रवि कुमार, राजकुमार रजक, सौरभ साहू, बाबा खान, मोहम्मद सलीम, अहमद खान, रोहित चैधरी, नवीन पाराशर, राज वंशकार, ललित विश्वकर्मा, मुन्ना जायसवाल, सुरेश कुमार यादव, जगत राज,संजय कुरील, राजेन्द्र पटेल, ललित सेन, नदीम खान कुंदन पटवा, अमित नामदेव, नरेन्द्र पटेल, रवि कुमार सेन, अशोक सिंह, शारदा वंशकार, जितेन्द्र दौलतानी विनय ओबेरॉय, कृश जेतवानी सहित अन्य ऑटो चालक भाईयों की उपस्थिति रही।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस