भारत•

विश्व के 114 देशों कोरोना वायरस से प्रभावित

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

विश्व के 114 देशों कोरोना वायरस से प्रभावित

latest news 114 countries affected by corona virus in the world - ताजा जानकारी के मुताबिक नोवल कोरोना वायरस बीमारी के प्रकरण विश्व के 114 देशों में दर्ज किये गये हैं। आज चीन में 31 नये प्रकरणों की तुलना में अन्य देशों में 4596 नये प्रकरण दर्ज किये गये हैं। कोरोना वायरस से प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों की निगरानी की जा रही है। अबतक इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर एयरपोर्ट पर प्रभावित देशों से आने वाले 9387 यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। मध्यप्रदेश में एक भी कोरोना वायरस का मरीज नहीं पाया गया। 

कोरोना वायरस बीमारी की रोकथाम में सरकार अलर्ट

कोरोना वायरस से निपटने के लिये राज्य शासन द्वारा निगरानी और नियंत्रण के ठोस उपाय किये गये हैं। आज तक कोरोना वायरस से प्रभावित देशों से आने वाले 690 यात्रियों की पहचान की जा चुकी है। इनमें से 283 यात्री उनके घरों में आइसोलेशन में रखे गये हैं, जबकि 356 यात्रियों का सर्विलेंस पूरा हो चुका है। संभावित 27 प्रकरणों के सेम्पल जाँच के लिये एनआईव्ही, पुणे और इंदिरा गाँधी शासकीय मेडिकल कॉलेज, नागपुर भेजे गये थे, जिनमें से 23 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 4 की रिपोर्ट आना शेष है। 

नोवल कोरोना वायरस बीमारी के लिए कॉल-सेंटर-104

प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस का कोई भी प्रकरण पॉजिटिव नहीं है। राज्य सर्विलेंस इकाई नये दिशा-निर्देशों और परामर्श के लिये सेंट्रल सर्विलेंस इकाई, नई दिल्ली के साथ सतत सम्पर्क में है। नोवल कोरोना वायरस बीमारी की जानकारी और मार्गदर्शन के लिये राज्य-स्तर पर कॉल-सेंटर-104 को सक्रिय किया गया है, जिस पर अब तक 821 कॉल प्राप्त हो चुके हैं।

अंतर्राष्ट्रीय पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित

अपर संचालक, स्वास्थ्य डॉ. वीणा सिन्हा ने बताया कि संभावित कोरोना वायरस बीमारी के सेम्पल की जाँच सुविधा एम्स, भोपाल और राष्ट्रीय जनजातीय स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान (एनआईआरटीएच) जबलपुर में उपलब्ध है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा इसे अंतर्राष्ट्रीय पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया गया है। इसके मद्देनजर बीमारी की रोकथाम के संबंध में पुख्ता कदम उठाये गये हैं। प्रदेश के नागरिकों से अपील की गई है कि वे मुँह को टिशू पेपर या रूमाल से ढंकें। हाथ मिलाकर अभिवादन न करें बल्कि अभिवादन के तौर पर सिर्फ नमस्ते करें।

विश्व के 114 देशों  कोरोना वायरस से प्रभावित

ताजा जानकारी के मुताबिक नोवल कोरोना वायरस बीमारी के प्रकरण विश्व के 114 देशों में दर्ज किये गये हैं। आज चीन में 31 नये प्रकरणों की तुलना में अन्य देशों में 4596 नये प्रकरण दर्ज किये गये हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी