भारत•

Bihar Stampede News: बिहार के नालंदा शीतला माता मंदिर में बड़ा हादसा, 9 श्रद्धालुओंं की मौत

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

Bihar Stampede News: बिहार के नालंदा शीतला माता मंदिर में बड़ा हादसा, 9 श्रद्धालुओंं की मौत

Bihar Stampede News: बिहार के नालंदा जिले में शीतला अष्टमी के मौके पर आयोजित पूजा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मंगलवार की सुबह मंदिर परिसर में अचानक मची अफरातफरी ने जानलेवा रूप ले लिया, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं, जो भीड़ में दबकर दम तोड़ बैठीं, जबकि एक व्यक्ति की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। घटना के बाद मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने मंदिर और वहां लगे मेले को बंद करा दिया है।

धक्का-मुक्की से भगदड़

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे। मंदिर परिसर में भीड़ को नियंत्रित करने के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के चलते धक्का-मुक्की शुरू हो गई और देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई। कई लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ।

थाना प्रभारी निलंबित

घटना के बाद प्रशासनिक अमले ने जांच शुरू कर दी है और लापरवाही कैसे और कहां हुई इसकी जांच की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित थाना प्रभारी को तत्काल निलंबित कर दिया गया है।

मुआवजे का ऐलान

वहीं, केंद्र और राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। राज्य सरकार की ओर से प्रति मृतक 6 लाख रुपये की मदद दी जाएगी, जबकि केंद्र सरकार ने 2 लाख रुपये अतिरिक्त मुआवजा देने की घोषणा की है और घायलों के लिए भी आर्थिक सहायता और मुफ्त इलाज का भरोसा दिया गया है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी