भारत•

मौसम अपडेट: मानसून आ गया है, अब गर्मी से मिलेगी राहत....

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

मौसम अपडेट: मानसून आ गया है, अब गर्मी से मिलेगी राहत....

भारत में मानसून की एंट्री हो गयी है। अब जल्द ही झुलसा देने वाली गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार मानसून महाराष्ट्र में पहुंच चुका है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के महाराष्ट्र पहुंचने से राज्य के लोगों को राहत मिली है। पुणे के मौसम विभाग के प्रमुख केएस होसालिकर ने बताया कि मॉनसून रत्नागिरी जिले तक पहुंच गया है।

इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम मॉनसून मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, बंगाल की खाड़ी के अधिकांश हिस्सों में आगे बढ़ गया है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, सौराष्ट्र, कच्छ, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना और कर्नाटक में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर पूर्व क्षेत्र, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी व्यापक वर्षा होने की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत में कल तक कुछ स्थानों पर बारिश और तूफान का अनुमान है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक 15 जून से 20 जून के करीब यूपी में मॉनसून की एंट्री हो सकती है।

वहीं अगले तीन से चार दिनों के दौरान जम्मू कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी ऐसी ही स्थिति रह सकती है। मध्य प्रदेश में इन दिनों दो तरह का मौसम देखने को मिल रहा है। दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके साथ ही प्रदेश में भी मानसून पूर्व की गतिविधियों में तेजी आने लगी है। मौसम विभाग की मानें तो अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से भी हवाओं के साथ नमी आ रही है। इसके चलते प्रदेश के कई शहरों के अधिकतम तापमान में कमी आने लगी है।

छत्तीसगढ़ के शहरों में अभी भी गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। प्रदेश के कई शहरों में गुरुवार को बादल छाए रहे और कहीं-कहीं बारिश भी हुई पर गर्मी से राहत नहीं मिली । रायपुर में ज्यादातर समय धूप खिली रही।इससे पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया। एक-दो दिनों में दक्षिण पश्चिम मानसून का प्रवेश छत्तीसगढ़ में हो सकती है।मानसून की एंट्री बस्तर में पहले होगी उसके बाद रायपुर फिर अंबिकापुर में मानसून पहुंचेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में छत्तीसगढ़ में बारिश होने की संभावना है और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी