भारत•

MCD Results 2022 Live: केजरीवाल का जलवा, लेकिन मनीष सिसोदिया को बड़ा झटका!

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

MCD Results 2022 Live: केजरीवाल का जलवा, लेकिन मनीष सिसोदिया को बड़ा झटका!
MCD Results 2022 Live: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनावों की मतगणना के ताजा रुझानों में आम आदमी पार्टी (आप) 126 के जादुई आंकड़े को पार करती नजर आ रही है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी उससे ज्यादा पीछे नहीं है। राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर पूर्वाह्न 11.30 बजे उपलब्ध रुझानों के मुताबिक, ‘आप’ 56 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है, जबकि 77 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, भाजपा 46 सीटों पर विजयी घोषित की जा चुकी है, जबकि 58 सीटों पर उसे बढ़त हासिल है। वही दिल्ली नगर निगम चुनाव में उपुमख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को झटका लगा है। सिसोदिया की विधानसभा पटपड़गंज की चार में से तीन सीट पर बीजेपी जीत गई है या आगे है। ताजा रूझानों के अनुसार मयूर बिहार फेज 2 से आप आगे है, पटपड़गंज से  बीजेपी आगे, विनोद नगर से बीजेपी आगे, मंडावली से बीजेपी आगे है। 

रुझानों के अनुसार, कांग्रेस एमसीडी चुनावों में काफी पीछे चल ही है। पार्टी को केवल चार सीटों पर जीत प्राप्त हुई है और छह सीटों पर वह आगे चल रही है। एमसीडी में कुल 250 वार्ड हैं और बहुमत के लिए 126 वार्ड में जीत जरूरी है। पूर्वोत्तर दिल्ली की सीलमपुर सीट से निर्दलीय उम्मीदवार शकीला बेगम ने जीत दर्ज की है। एमसीडी चुनावों की मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई थी और 9.30 बजे आए शुरुआती रुझानों में भाजपा ने ‘आप’ पर महत्वपूर्ण बढ़त बना ली थी। हालांकि, जल्द ही रुझान ‘आप’ के पक्ष में झुकते नजर आने लगे। 

सौरभ भारद्वाज ने जताया जीत का भरोसा 

दिल्ली में पिछले साल तीनों निगमों का एक बार फिर विलय होने के बाद यह पहला एमसीडी चुनाव था। 2017 के चुनावों में भाजपा ने 270 वार्ड में से 181 पर जीत हासिल की थी, जबकि ‘आप’ के खाते में 48 सीटें गई थीं। वहीं, कांग्रेस 30 वार्डों में जीत के साथ तीसरे स्थान पर रही थी। ‘आप’ के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने एमसीडी चुनाव में अपनी पार्टी की जीत का भरोसा जताया। उन्होंने कहा, “हम 180 से अधिक सीटों पर विजयी होंगे। हमने अपने कार्यालय को सजा लिया है, हम जीत का जश्न मनाने के लिए तैयार हैं। भाजपा चुनाव प्रचार के दौरान एमसीडी में अपने 15 साल के कार्यकाल में कोई भी उपलब्धि नहीं गिना पाई है।” वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि चुनाव बाद के सर्वेक्षणों का अनुमान पूरी तरह से गलत था। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “15 साल के शासन के बाद भी भाजपा अपने काम के बलबूते अपना वोट प्रतिशत बरकरार रखने में कामयाब रही है। लोगों को समय से पहले जश्न मनाने से बचना चाहिए।” नतीजों के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लोगों को संबोधित करने की संभावना है। दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए चार दिसंबर को चुनाव हुआ था, जिसमें 1,349 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई थी। एमसीडी चुनाव में 50.48 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था।
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी