Modi @75: प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस पर विशेष: दुनिया के लिए एक दीप-स्तंभ हैं प्रधानमंत्री श्री मोदी

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

Modi @75: प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस पर विशेष: दुनिया के लिए एक दीप-स्तंभ हैं प्रधानमंत्री श्री मोदी

Modi @75: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस पर विशेष: आज हमारे यशस्वी, युगदृष्टा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी का 75 वां जन्म दिवस है। यह मध्यप्रदेश के लिए सौभाग्य और गौरव की बात है कि श्री मोदी आज यहां आ रहे हैं। वे धार जिले के ग्राम भेंसोदा में देश के महत्वाकांक्षी "पीएम मित्र पार्क" का भूमि-पूजन करेंगे। यह पार्क टैक्सटाइल के क्षेत्र में न केवल मध्यप्रदेश अपितु पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि होगा। यह उनके फाइव एफ के विजन पर काम करेगा जिसके अंतर्गत फार्म टू फाइबर, फाइबर टू फैक्ट्री, फैक्ट्री टू फैशन और फैशन टू फॉरेन की पूरी वैल्यू चेन होगी। यह पार्क स्थानीय कपास उत्पादक किसानों की तकदीर बदल देगा। उनके जन्म दिन का इससे अच्छा तोहफा प्रदेश के लिए और क्या हो सकता है।

यह भी पढ़ें – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का ब्लॉग - Khabar Digital

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश के निरंतर विकास, सर्वजन कल्याण की भावना के कार्यां से भारत में तो चहुंमुखी प्रगति हो ही रही है, उनकी सृदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था, विदेशी कूटनीति और आर्थिक सुधारों से पूरे विश्च में भारत की साख बढ़ी है और भारत फिर एक बार विश्वगुरू बनने की दिशा में अग्रसर है। वे न केवल देश के कल्याण की बात सोचते हैं, अपितु हमारी सनातक संस्कृति की अवधारणा वसुधैव कुटुंबकम को चरितार्थ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनके लिए सारा विश्व एक परिवार के समान है और वे निरंतर विश्व कल्याण के लिए कार्य करते रहते हैं। कोविड के दौरान सारी दुनिया ने इसका प्रत्यक्ष उदाहरण देखा। वैश्विक अस्थिरता और अशांति के इस दौर में हमारी सनातन संस्कृति और उसके पोषक श्री नरेन्द्र मोदी सारे विश्व के लिए एक दीप स्तंभ की तरह हैं।

यह भी पढ़ें – Modi @75: गाँधी मार्ग पर चलते नरेन्द्र मोदी – Khabar Digital

मोदी के ऑपरेशन सिंदूर जैसे कार्यों ने जहां सारे विश्च के समक्ष भारत को एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित किया वहीं हाल में हुए जीएसटी सुधार देश की अर्थव्यवस्था को एक नई ‍दिशा देंगे। हमारी अर्थव्यवस्था आज विश्व में चौथे नंबर पर आ गई है और हम विश्व की तीसरी अर्थव्यस्था बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर हैं। भारत की जीडीपी विकास दर 7.4% हो गई, जो दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में एक है। भारत में पिछले 11 वर्षों में 17 करोड़ से अधिक नई नौकरियां सृजित की गईं। देश में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में भी निरंतर कार्य हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेजों की संख्या दोगुनी हो गई है। यह वर्ष 2014 में 387 थी से बढ़कर 2025 में 780 हो गई। एमबीबीएस सीटों की संख्या 51,348 से बढ़कर 1.18 लाख हो गई।

प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश में गरीब कल्याण,बुनियादी ढांचे का विकास,महिला सशक्तिकरण,पर्यावरण और ऊर्जा सहित सभी क्षेत्रों में निरंतर विकास हो रहा है। गरीबों के लिए मुफ्त राशन और अन्य सुविधाएं प्रदान की गई हैं। देश भर में अच्छी गुणवत्ता की सड़कों और रेल नैटवर्क का विस्तार किया हा रहा है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, तीन तलाक कानून की समाप्ति, लखपति दीदी, ड्रोन दीदी, आजीविका मिशन, उज्जवला जैसी योजनाओं से महिला सशक्तिकरण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य हो रहा है। पर्यावरण, ऊर्जा और नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भी निरंतर कार्य हो रहे हैं। उन्होंने नवकरणीय ऊर्जा में वर्ष 2030 तक देश के कुल ऊर्जा उत्पादन में 50% हिस्सेदारी और वर्ष 2070 तक नेट ज़ीरो उत्सर्जन का संकल्प रखा है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

यह भी पढ़ें – कहाँ तलाशें राधाकृष्णन – प्रो. मनोज कुमार – Khabar Digital

सभी क्षेत्रों में प्रधानमंत्री श्री मोदी की उपलब्धियां उल्लेखनीय हैं। देश में स्वच्छ भारत मिशन के तहत 12 करोड़ घरेलू शौचालयों का निर्माण हुआ है और आयुष्मान भारत योजना के तहत 7 करोड़ से अधिक लोगों को स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया गया। आयुष्मान भारत योजना देश के 10 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज प्रदान करने वाली दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है। देश को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए विभिन्न डिजिटल सेवाओं और सुविधाओं को बढ़ावा दिया गया है। देश के प्रत्येक नागरिक को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत 55.22 करोड़ से अधिक बैंक खाते खोले गए हैं। देश में विनिर्माण को बढ़ावा देने और रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए मेक इन इंडिया की शुरुआत की गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना में देश के गरीबों और मध्यम वर्ग के लोगों को अपने घर का सपना पूरा करने में मदद करने के लिए 4 करोड़ से अधिक घर बनाए गए हैं। देश में लड़कियों की शिक्षा और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना चलाई जा रही है।

यह भी पढ़ें – मध्यप्रदेश के कण-कण में है सौंदर्य – Khabar Digital

हम सबके प्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस पर आज हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि उनके वैश्विक कल्याण और विकास के संकल्प को पूरा करने में अपना संपूर्ण योगदान देंगे। उन्हें जन्म दिवस की कोटिशः शुभकामनाएं।

( लेखक मध्य प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विकास राज्य मंत्री स्वतंत्रत प्रभार श्री लखन पटेल हैं.)

यह भी पढ़ें – जब अटलजी ने हुंकार भरी ‘मेरी कविता जंग का ऐलान है – Khabar Digital

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

Modi @75: प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस पर विशेष: दुनिया के लिए एक दीप-स्तंभ हैं प्रधानमंत्री श्री मोदी | Khabar Digital | Khabar Digital