जोधपुर/खबर डिजिटल/ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका को लेकर बड़ा बयान दिया। जोधपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आज दुनिया भारत की बात इसलिए सुन रही है, क्योंकि देश की आर्थिक और रणनीतिक शक्ति में लगातार इजाफा हुआ है।
ताकतवर भारत का संदेश
मोहन भागवत ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत देशों की बात को अधिक गंभीरता से लिया जाता है। उन्होंने कहा, 'दुनिया भारत की बात सुन रही है, क्योंकि हमारी आर्थिक और रणनीतिक ताकत बढ़ी है। दुनिया ताकतवर को देखती है, कमजोर को नहीं।'
वैश्विक स्थिति पर बड़ा बयान
संघ प्रमुख ने अपने संबोधन में भारत की बढ़ती सामर्थ्य को वैश्विक प्रभाव से जोड़ते हुए कहा कि किसी भी देश की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा और प्रभाव उसकी ताकत से भी निर्धारित होता है। उनके इस बयान को भारत की बदलती वैश्विक स्थिति और बढ़ते रणनीतिक प्रभाव के संदर्भ में देखा जा रहा है।









