नई दिल्ली/खबर डिजिटल/ दिवाली और आगामी त्योहारों के दौरान फुटपाथ पर कारोबार करने वाले छोटे दुकानदारों, लोकल वेंडर्स, हॉकर और कुम्हारों को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने राज्यों को महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने कहा है कि नवरात्रि, दिवाली और छठ पूजा जैसे त्योहारों के दौरान ऐसे कारोबारियों को बिना उचित कारण के हटाया नहीं जाए।
वैकल्पिक स्थान की बात
NHRC के निर्देशों के मुताबिक, यदि सुरक्षा या किसी अन्य आवश्यक कारण से फुटपाथ दुकानदारों और वेंडर्स को किसी स्थान से हटाना जरूरी हो, तो प्रशासन को उनके लिए पहले वैकल्पिक स्थान की व्यवस्था करनी होगी। त्योहारों के दौरान छोटे कारोबारियों की आजीविका प्रभावित न हो, इसका भी ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।
सख्ती के साथ आदेश का पालन
आयोग ने सामान जब्त करने और जब्ती के नाम पर वसूली किए जाने को लेकर भी सख्ती बरतने की बात कही है। निर्देशों का उद्देश्य त्योहारों के दौरान स्थानीय स्तर पर कारोबार करने वाले छोटे विक्रेताओं और कारीगरों के अधिकारों की रक्षा करना बताया गया है।
प्रशासन की कार्रवाई पर रहेगी नजर
NHRC ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों से इस संबंध में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट 18 अक्टूबर तक उपलब्ध कराने को कहा है। आयोग के निर्देशों के बाद आगामी त्योहारों के दौरान फुटपाथ दुकानदारों, हॉकरों और कुम्हारों के खिलाफ स्थानीय प्रशासन की कार्रवाई पर नजर रहेगी।
Delhi University: महिलाओं के अधिकारों के लिए रैली… मर्दों के लिए लगाए विचित्र नारे









