लगातार पैरों में दर्द को अक्सर लोग सामान्य थकान या कमजोरी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन कई बार यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है. डॉक्टरों के अनुसार, अगर यह दर्द लंबे समय तक बना रहे या बार-बार लौटकर आए, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए. पैरों में दर्द के पीछे सबसे आम कारण मांसपेशियों की थकान, चोट या ज्यादा चलने-फिरने से होने वाला दबाव होता है. कई बार शरीर में पानी की कमी, इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन या लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठने या खड़े रहने से भी दर्द शुरू हो सकता है . लेकिन जब यही दर्द लगातार बना रहता है, तो यह किसी अंदरूनी समस्या की ओर इशारा कर सकता है.
क्यों होता है पैरों में दर्द
ऐसा ही एक कारण है ब्लड सर्कुलेशन की समस्या. अगर चलने या सीढ़ियां चढ़ने पर पैरों में दर्द होता है और आराम करने पर ठीक हो जाता है, तो यह पेरिफेरल आर्टरी डिजीज का संकेत हो सकता है. इस स्थिति में धमनियों में फैट जमा होने लगता है, जिससे खून का प्रवाह प्रभावित होता है . यह समस्या दिल और दिमाग से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ा सकती है.
इसके अलावा नसों से जुड़ी दिक्कतें भी पैरों में लगातार दर्द का कारण बन सकती हैं. जैसे सायटिका में कमर से शुरू होकर दर्द पैरों तक जाता है. इसमें जलन, झनझनाहट या सुन्नपन महसूस हो सकता है . डायबिटीज के मरीजों में भी नसों को नुकसान पहुंचने से पैरों में दर्द और कमजोरी महसूस होती है.
कुछ मामलों में यह दर्द जोड़ों की बीमारी जैसे गठिया या गाउट का संकेत भी हो सकता है. इन बीमारियों में सूजन, अकड़न और चलने में परेशानी जैसी दिक्कतें सामने आती हैं . वहीं हड्डियों या मांसपेशियों में चोट, लिगामेंट खिंचाव या फ्रैक्चर भी लंबे समय तक दर्द की वजह बन सकते हैं .
गंभीर स्थिति में पैरों में दर्द खून के थक्के यानी डीप वेन थ्रोम्बोसिस का संकेत भी हो सकता है. इसमें पैर में सूजन, लालिमा और तेज दर्द महसूस हो सकता है, जो मेडिकल इमरजेंसी बन सकता है . इसके अलावा कुछ दुर्लभ मामलों में लगातार दर्द कैंसर या हड्डियों के संक्रमण जैसी बीमारियों से भी जुड़ा हो सकता है.
पैरों में ज्यादा दिन हो दर्द तो क्या करें
डॉक्टरों का कहना है कि अगर दर्द के साथ सूजन, रंग में बदलाव, चलने में दिक्कत या लंबे समय तक आराम न मिलने जैसी समस्या हो, तो तुरंत जांच करानी चाहिए. लगातार दर्द को नजरअंदाज करने से समस्या बढ़ सकती है और इलाज मुश्किल हो सकता है.
यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी
यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम
यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका









