भारत•

महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए कहां पहुंच गए दाम

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए कहां पहुंच गए दाम

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। सोमवार को पेट्रोल 15 पैसे और डीजल 6 पैसे महंगा हुआ। दिल्ली में पेट्रोल के दाम 82.06 रुपए/लीटर और डीजल के दाम 73.78 रुपए/लीटर रहे। वहीं मुंबई में पेट्रोल रिकॉर्ड 89.44 रुपए/लीटर पर रहा। देश की आर्थिक राजधानी में डीजल के दाम 78.33 रुपए/लीटर रहे।

मालूम हो पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों में देशभर में हाहाकार मचा है। विपक्ष मोदी सरकार पर लगातार निशाना साध रहा है। वहीं भाजपा का कहना है कि यूपीए सरकार ने देश को कर्ज के जिस गड्ढे में धकेला था, उसे भरने की विवशता में ही नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पेट्रोलियम पदार्थों पर टैक्स कम नहीं कर पा रही है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री अजय प्रताप सिंह एवं विष्णुदत्त शर्मा के अनुसार, पेट्रोलियम पदार्थों की महंगाई के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार बताकर कांग्रेस अपनी गलतियों का ठीकरा दूसरे के सिर फोड़ने जैसा काम कर रही है। पेट्रोलियम के दाम दोगुने करने वाली कांग्रेस अब नौटंकी कर रही है। वहीं बसपा प्रमुख मायावती का आरोप है कि तेल की बढ़ी कीमतों पर नरेंद्र मोदी सरकार का रवैया बेहद अडिय़ल है। भाजपा के इसी रुख के कारण महंगाई बढ़ी और जनता की कमर टूट रही है। उन्होंने कहा कि इस सरकार की तेल नीति अव्यवहारिक है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी