Petrol Diesel Price Hike: अंतरराष्ट्रीय तनाव और कच्चे तेल के बाजार में मची उथल-पुथल के बीच भारतीय तेल कंपनियों ने आज, मंगलवार की सुबह-सुबह पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। उपभोक्ताओं के लिए चिंता की बात यह है कि एक हफ्ते से भी कम समय के अंदर यह ईंधन की कीमतों में दूसरी बड़ी बढ़ोतरी है। इससे पहले बीते शुक्रवार को ही कंपनियों ने तेल के दामों में 3 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया था।
महंगाई का झटका
कच्चे तेल के आंकड़ों पर नजर डालें तो देश में करीब 4 साल के लंबे अंतराल के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इस तरह का बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। इससे पहले आखिरी बार अप्रैल 2022 में कीमतें बढ़ाई गई थीं, जबकि मार्च 2024 में आम चुनावों से ठीक पहले सरकार ने जनता को राहत देते हुए 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी। अब मिडिल ईस्ट में जारी संकट ने उन सभी राहतों पर पानी फेर दिया है।
देश के प्रमुख शहरों में आज के ताजा भाव
महानगरों का हाल
दिल्ली: पेट्रोल 0.87 पैसे की बढ़त के साथ 98.64 रूपए और डीजल 0.91 पैसे बढ़कर 91.58 रूपए प्रति लीटर पर पहुंचा।
मुंबई: पेट्रोल 0.91 पैसे की तेजी के साथ 107.59 रूपए और डीजल 0.94 पैसे महंगा होकर 94.08 रूपए प्रति लीटर बिक रहा है।
कोलकाता: पेट्रोल पर 1.00 रूपए बढ़ा, नया दाम 109.70 रूपए और डीजल 0.94 पैसे की बढ़त के साथ 96.07 रूपए प्रति लीटर हुआ।
चेन्नई: पेट्रोल 0.79 पैसे महंगा होकर 104.46 रूपए और डीजल 0.86 पैसे बढ़कर 96.11 रूपए प्रति लीटर पर बंद हुआ।
दिल्ली-NCR और उत्तर भारत
नोएडा: पेट्रोल में 1.15 रूपए का बड़ा उछाल, नया रेट 98.91 रूपए और डीजल 1.22 रूपए की भारी बढ़त के साथ 92.21 रूपए प्रति लीटर।
गुरुग्राम: पेट्रोल 0.82 पैसे बढ़कर 99.29 रूपए और डीजल 0.86 पैसे महंगा होकर 91.80 रूपए प्रति लीटर हुआ।
चंडीगढ़: पेट्रोल 0.83 पैसे की तेजी के साथ 98.10 रूपए और डीजल 0.84 पैसे चढ़कर 86.09 रूपए प्रति लीटर बिक रहा है।
लखनऊ : पेट्रोल 0.68 पैसे बढ़कर 98.40 रूपए और डीजल 0.72 पैसे चढ़कर 91.73 रूपए प्रति लीटर पर पहुंचा।
मध्य, पश्चिम और दक्षिण भारत
जयपुर : पेट्रोल 1.71 रूपए बढ़कर 109.32 रूपए और डीजल 1.60 रूपए महंगा होकर 94.50 रूपए प्रति लीटर।
पटना : पेट्रोल 1.10 रूपए महंगा होकर 110.02 रूपए और डीजल 1.08 रूपए बढ़कर 96.05 रूपए प्रति लीटर पर पहुंचा।
हैदराबाद : पेट्रोल 0.99 पैसे की बढ़त के साथ 111.88 रूपए और डीजल 0.99 पैसे बढ़कर 99.95 रूपए प्रति लीटर पहुंच गया है।
बेंगलुरु: पेट्रोल 0.95 पैसे महंगा होकर 107.12 रूपए और डीजल 0.94 पैसे बढ़कर 95.04 रूपए प्रति लीटर बिक रहा है।
भुवनेश्वर : पेट्रोल 0.52 पैसे बढ़कर 105.09 रूपए और डीजल 0.57 पैसे महंगा होकर 96.68 रूपए प्रति लीटर।
आम बजट पर पड़ेगा असर
एक हफ्ते के अंदर दो बार हुई इस बढ़ोतरी से वाहन चालकों की जेब ढीली होगी। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से देश के अंदर माल ढुलाई महंगी हो जाएगी। इसके चलते आने वाले दिनों में फल, सब्जियां, दूध और रोजमर्रा के राशन समेत कई वस्तुओं की कीमतों में तेजी आने की पूरी संभावना है, जो सीधे तौर पर आम आदमी के मासिक बजट को बिगाड़ देगा।









