Petrol Diesel Price Hike: देश भर में आम आदमी की रसोई के बजट को बिगाड़ने के बाद अब ईंधन की आसमान छूती कीमतों ने वाहन चालकों की कमर तोड़ दी है। मई महीने में घरेलू तेल कंपनियों द्वारा लगातार चौथी बार ईंधन के दामों में बड़ी बढ़ोतरी की गई है। ताजा फेरबदल के बाद पेट्रोल की कीमतों में 2.61 रूपए प्रति लीटर और डीजल के दामों में 2.71 रूपए प्रति लीटर का इजाफा दर्ज किया गया है। हुई इस बढ़ोतरी के चलते मध्य प्रदेश के सभी शहरों में हाहाकार मचा हुआ है।
125 रूपए लीटर जाएगा पेट्रोल!
आर्थिक जानकारों का मानना है कि यदि दामों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहा, तो प्रदेश के कई इलाकों में पेट्रोल की कीमत जल्द ही 125 रुपए प्रति लीटर के आंकड़े को छू सकती है।
10 दिनों में 7 रूपए महंगा हुआ ईंधन
मध्य प्रदेश के उपभोक्ताओं के लिए मई का यह महीना जेब काटने वाला साबित हुआ है। पिछले महज 10 दिनों के अंदर यह चौथी बड़ी वृद्धि है। इन चार झटकों को मिलाकर मई में अब तक कुल 7 रूपए प्रति लीटर की कुल बढ़ोतरी हो चुकी है।
मई महीने में कब-कब बढ़े दाम
15 मई: 3 रूपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई।
19 मई: प्रति लीटर करीब 90 पैसे का इजाफा हुआ।
23 मई: पेट्रोल में 87 पैसे और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर दाम बढ़ाए गए।
ताजा बढ़ोतरी: पेट्रोल 2.61 रूपए और डीजल 2.71 रूपए प्रति लीटर महंगा किया गया।
एमपी के शहरों में पेट्रोल के नए दाम
उज्जैन : 115.03 रूपए
भोपाल : 114.65 रूपए
इंदौर : 114.44 रूपए
ग्वालियर : 114.48 रूपए
जबलपुर : 114.39 रूपए
एमपी के शहरों में डीजल के नए दाम
उज्जैन : 100.11 रूपए
भोपाल : 99.74 रूपए
ग्वालियर : 99.59 रूपए
इंदौर : 99.57 रूपए
जबलपुर : 99.52 रूपए
महंगाई से जनता परेशान
लगातार 10 दिनों के अंंदर पेट्रोल और डीजल के दामों में 7 रूपए की भारी बढ़ोतरी से अब मालभाड़े के बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है। परिवहनकर्ताओं का कहना है कि डीजल महंगा होने से सीधे तौर पर फल, सब्जियां, दूध और रोजमर्रा की राशन सामग्री की कीमतों में भी इजाफा होगा।









