भारत•

PhonePe का बड़ा ऐलान! बिना स्मार्टफोन और इंटरनेट के भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, जानिए कैसे करेगा काम

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

PhonePe का बड़ा ऐलान! बिना स्मार्टफोन और इंटरनेट के भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, जानिए कैसे करेगा काम

डिजिटल पेमेंट के बढ़ते इस्तेमाल के बीच फोनपे ने फीचर फोन यूजर्स के लिए बड़ी सुविधा शुरू की है. कंपनी ने सोमवार को 'PhonePe UPI 123Pay' लॉन्च करने का ऐलान किया. इस सुविधा की मदद से अब ऐसे लोग भी UPI के जरिए भुगतान कर सकेंगे, जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है या जिनके फोन में इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध नहीं है.

कंपनी का कहना है कि वह फीचर फोन यूजर्स के लिए UPI पेमेंट की सुविधा शुरू करने वाली प्रमुख टीपीएपी कंपनियों में पहली है. देश में इस समय 20 करोड़ से ज्यादा लोग फीचर फोन का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में इस नई सेवा के जरिए बड़ी संख्या में लोगों को डिजिटल भुगतान से जोड़ने की कोशिश की जा रही है.

कमजोर 2G नेटवर्क में भी कर सकेंगे भुगतान

PhonePe के अनुसार, UPI 123Pay उसकी अपनी तकनीक पर आधारित है. इसमें SMS आधारित सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है, जिससे कम या सीमित 2G नेटवर्क वाले इलाकों में भी लेनदेन किया जा सकेगा.

इस सुविधा को ज्यादा से ज्यादा फीचर फोन तक पहुंचाने के लिए कंपनी ने Nokia, HMD, Lava International और itel Mobile जैसे मोबाइल निर्माताओं के साथ साझेदारी की है. इससे चुनिंदा डिवाइस में यह सुविधा पहले से उपलब्ध कराई जाएगी.

30 करोड़ नए यूजर्स तक पहुंचने की तैयारी

PhonePe के संस्थापक और CEO समीर निगम ने कहा कि फीचर फोन में UPI की सुविधा पहुंचने से डिजिटल भुगतान का दायरा स्मार्टफोन यूजर्स तक सीमित नहीं रहेगा. कंपनी का लक्ष्य अगले 30 करोड़ लोगों को डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम से जोड़ना और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देना है.

UPI 123Pay के जरिए यूजर्स एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति और दुकानदारों को भी भुगतान कर सकेंगे. कैमरा वाले फीचर फोन में QR कोड स्कैन करके पेमेंट करने का विकल्प भी मिलेगा.

बिल भुगतान और रिचार्ज की सुविधा भी आएगी

नई सेवा के जरिए सिर्फ पैसे भेजने या लेने तक ही सुविधा सीमित नहीं रहेगी. यूजर्स अपने बैंक खाते की जानकारी, बैलेंस और पुराने ट्रांजैक्शन भी देख सकेंगे.

पहली बार सेवा का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों की मदद के लिए PhonePe ने वॉयस आधारित AI हेल्पलाइन भी शुरू की है. यह अंग्रेजी के अलावा 12 भारतीय भाषाओं में जरूरी जानकारी उपलब्ध कराएगी.

कंपनी के मुताबिक, आने वाले अपडेट में बिजली और पानी जैसे बिलों का भुगतान, मोबाइल रिचार्ज और आधार आधारित सेवाओं को भी UPI 123Pay में जोड़ा जाएगा. जुलाई 2026 तक PhonePe के 71.5 करोड़ से अधिक रजिस्टर्ड यूजर्स थे, जबकि कंपनी के मर्चेंट नेटवर्क में 5 करोड़ से ज्यादा कारोबारी जुड़े हुए थे.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

PhonePe का बड़ा ऐलान! बिना स्मार्टफोन और इंटरनेट के भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, जानिए कैसे करेगा काम | Khabar Digital | Khabar Digital