भारत•

PM Modi 75th Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर महिलाओं के लिए तोहफा

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

PM Modi 75th Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर महिलाओं के लिए तोहफा

PM Modi 75th Birthday: नई दिल्ली/ खबर डिजिटल/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के 75वें जन्मदिन (17 सितंबर) के अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को समर्पित एक अभियान की शुरुआत की जा रही है। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्तूबर (गांधी जयंती) तक चलाया जाएगा। अभियान "स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान", (Swasth Nari Sashakt Parivar Abhiyaan) जिसका उद्देश्य है – महिलाओं और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देना और परिवारों को संपूर्ण रूप से सशक्त बनाना है।

यह भी पढ़ें –Asia Cup 2025 Hockey: प्रधानमंत्री ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को दी बधाई - Khabar Digital

https://twitter.com/JPNadda/status/1964976763030675508

"स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान" की जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी 17 सितम्बर 2025 को ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ का शुभारंभ करेंगे। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त कर, उनकी बेहतर पहुंच, गुणवत्तापूर्ण देखभाल और जागरूकता सुनिश्चित करना है। इस अभियान के अंतर्गत देशभर में 75,000 स्वास्थ्य शिविर आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHCs) तथा अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें – MP Weather Update: थमा बारिश का दौर, भोपाल सहित 30 जिलों में बारिश का कोटा पूरा - Khabar Digital

इन शिविरों में महिलाओं और बच्चों की विशेष स्वास्थ्य आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी, जो सरकार की समावेशी स्वास्थ्य सेवा के सपने को साकार करेंगी। इसके अतिरिक्त, सभी आंगनवाड़ियों में ‘पोषण माह’ मनाया जाएगा, जिसका उद्देश्य पोषण, स्वास्थ्य जागरूकता और समग्र कल्याण को बढ़ावा देना है। इन प्रयासों से स्वस्थ परिवार और सशक्त समुदाय निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा। मैं सभी निजी अस्पतालों और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े साझेदारों से आग्रह करता हूँ कि वे आगे आएँ और इस जनभागीदारी अभियान का अभिन्न हिस्सा बनें। ‘इंडिया फर्स्ट’ की भावना से प्रेरित होकर, आइए हम सब मिलकर विकसित भारत के निर्माण के लिए अपने सामूहिक प्रयासों को और सशक्त बनाएँ।

यह भी पढ़ें –  जानें आपकी राशि का भाग्य – Khabar Digital

https://khabardigital.com/india/new-gst-for-farmer-agricultural-machinery-and-tractor-discount/

यह भी पढ़ें – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिलाद-उन-नबी, शिक्षक दिवस और ओणम पर दी शुभकामनाएं - Khabar Digital

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

PM Modi 75th Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर महिलाओं के लिए तोहफा | Khabar Digital | Khabar Digital