भारत•

BJP नेताओं के बीच दिल्ली से लेकर भोपाल तक मंथन... जानिये कौनसा निकलेगा अमृत?

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

BJP नेताओं के बीच दिल्ली से लेकर भोपाल तक मंथन... जानिये कौनसा निकलेगा अमृत?

नई दिल्ली/भोपाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश भाजपा की अहम कोर ग्रुप बैठक के बीच दिल्ली में भी बुधवार को उच्चस्तरीय बैठकों का दौर रहने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शाम करीब 6 बजे प्रगति बैठक होने की जानकारी सामने आई है। वहीं, भोपाल में शाम 5:30 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में कोर ग्रुप की बैठक प्रस्तावित है। जिसको लेकर बीजेपी के आला नेता मध्यप्रदेश पहुंच चुके हैं, बैठक का एजेंडा क्या होगा इसको लेकर तस्वीर साफ नहीं हो पाई है।

PM मोदी की अध्यक्षता में प्रगति बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली प्रगति बैठक में महत्वपूर्ण परियोजनाओं और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाती है। प्रगति यानी Pro-Active Governance and Timely Implementation केंद्र और राज्यों से जुड़े प्रमुख प्रोजेक्ट्स की निगरानी का एक मंच है। पिछली प्रगति बैठकों में भी बुनियादी ढांचे, रेलवे, सड़क, बिजली और विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई है। इस बार बैठक में केंद्रीय मंत्रियों को भी बुलाए जाने की तैयारी की चर्चा है। यदि ऐसा होता है तो मध्य प्रदेश भाजपा की प्रस्तावित कोर ग्रुप बैठक पर भी इसका असर पड़ सकता है।

भोपाल की कोर ग्रुप बैठक में बदलाव की संभावना
भाजपा प्रदेश कार्यालय भोपाल में शाम 5:30 बजे होने वाली कोर ग्रुप बैठक में प्रदेश प्रभारी विप्लब कुमार देव, सह प्रभारी रेखा वर्मा और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर समेत वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की तैयारी है। बैठक में प्रदेश संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर मंथन होना है। हालांकि, प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रस्तावित उच्चस्तरीय बैठक के चलते केंद्रीय स्तर के कुछ नेताओं और मंत्रियों के कार्यक्रम प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में भोपाल की बैठक के स्वरूप में अंतिम समय पर बदलाव संभव माना जा रहा है।

BJP News: नितीन नवीन की प्रभारियों, सह-प्रभारियों संग बैठक… ये हुए खास निर्णय!

दिल्ली में रात को भी बैठकों का दौर
इधर, दिल्ली में बुधवार रात भी भाजपा और केंद्र सरकार से जुड़े स्तर पर महत्वपूर्ण मुलाकातों की चर्चा है। गृह मंत्री अमित शाह के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने की संभावना की भी चर्चा सामने आई है। हालांकि, इस मुलाकात को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

यूपी राज्यसभा उम्मीदवारों पर भी मंथन
उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होना है। चुनाव आयोग ने इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है और नामांकन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है। भाजपा में उम्मीदवारों के नामों को लेकर केंद्रीय स्तर पर विचार-विमर्श जारी है। भाजपा के संभावित उम्मीदवारों को लेकर पार्टी के संसदीय बोर्ड की वर्चुअल बैठक होने की भी चर्चा है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक कई नामों पर केंद्रीय नेतृत्व स्तर पर मंथन चल रहा है। हालांकि, उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम निर्णय और आधिकारिक घोषणा होने तक किसी नाम को तय मानना उचित नहीं होगा।

बीजेपी में होगा अहम मंथन
पार्टी स्तर की इस वर्चुअल बैठक से जुड़ी तस्वीरें सार्वजनिक होंगी या नहीं, इसे लेकर भी अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में बुधवार का दिन भाजपा के लिए दिल्ली से लेकर भोपाल तक संगठन और राजनीतिक स्तर पर बैठकों के लिहाज से अहम रहने वाला है। बीजेपी नेताओं के बीच गहन मंथन के बाद नया अमृत निकलेगा, जिसके परिणाम आने वाले वक्त में दिखाई देंगे।

Political News: बीजेपी की एक और खास सूची जल्द होगी जारी… करीब 50 से 60 नामों पर विचार

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

BJP नेताओं के बीच दिल्ली से लेकर भोपाल तक मंथन... जानिये कौनसा निकलेगा अमृत? | Khabar Digital | Khabar Digital