भारत•

लालकिले से सबको साधेंगे पीएम मोदी, कर सकते हैं कई बड़ी घोषणाएं

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

लालकिले से सबको साधेंगे पीएम मोदी, कर सकते हैं कई बड़ी घोषणाएं

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले लालकिले के प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अंतिम भाषण किसानों, युवाओं, गरीबों पर केंद्रित हो सकता है। दस करोड़ परिवारों के लिए मुफ्त इलाज वाली आयुष्मान भारत योजना के लांच की तारीख का ऐलान तो होगा ही। किसानों से लागत से डेढ़ गुना मूल्य पर फसलों की खरीद सुनिश्चित करने की पुख्ता प्रणाली के साथ-साथ जन-धन खाताधारकों और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना व प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना के लाभ को बढ़ाने की घोषणा हो सकती है।

माना जा रहा है कि यह भाषण अपेक्षाकृत थोड़ा लंबा भी हो सकता है जिसमें सरकार की उपलब्धियों को गिनाने के साथ-साथ यह याद भी दिलाया जाएगा कि 2022 में न्यू इंडिया का सपना साकार करने में हर वर्ग का साथ चाहिए। जो निचले पायदान पर खड़े हैं उन्हें भी इतना सशक्त बनाया जाएगा कि न्यू इंडिया के आधार में उनकी भी ईंट हो। 

चूंकि अगले छह-सात महीनों में ही लोकसभा चुनाव हैं, लिहाजा भाषण राजनीतिक और केंद्र में विकास पर केंद्रित होगा।

उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री आजादी के जश्न के बीच देश के 10 करोड़ 74 लाख गरीब परिवारों के लिए मुफ्त और कैशलेस इलाज की योजना के लांच की तारीख का एलान कर सकते हैं। इस योजना के तहत लगभग 55 करोड़ लोगों को पांच लाख रुपये तक सालाना इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी।

माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री इस योजना को जनसंघ के संस्थापक दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस 25 सितंबर से लांच करने का एलान कर सकते हैं। इस योजना के लाभार्थियों की पहचान की जा चुकी है और 26 राज्य व केंद्र शासित प्रदेश इसे लागू करने के लिए समझौता कर चुके हैं। देश की 40 फीसद से अधिक आबादी को कैशलेस और मुफ्त इलाज उपलब्ध कराने वाली योजना को अगले लोकसभा चुनाव के लिए गेमचेंजर माना जा रहा है।

जन-धन खाताधारकों को ओवरड्राफ्ट की सुविधा को दोगुना किया जा सकता है। अभी तक जन-धन खातों पर पांच हजार रुपये तक ओवरड्राफ्ट की सुविधा, जिसे बढ़ाकर 10 हजार रुपये करने का एलान हो सकता है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की कवर राशि बढ़ाने की घोषणा की जा सकती है।

गरीबों के साथ ही प्रधानमंत्री किसानों के लिए भी अहम एलान कर सकते हैं। दाल के ऐतिहासिक उत्पादन के लिए प्रधानमंत्री किसानों को धन्यवाद दे सकते है। जिस कारण से पहली बार दाल का आयात का पूरी तरह बंद हो गया है। वहीं प्रधानमंत्री हाल में ही घोषित फसल के लागत मूल्य के डेढ़ गुना न्यूनतम खरीद मूल्य दिलाने की प्रणाली का भी एलान कर सकते हैं। कैबिनेट ने डेढ़ गुना न्यूनतम खरीद मूल्य को हरी झंडी दे चुकी है। अब न्यूनतम खरीद मूल्य पर फसलों की खरीद सुनिश्चित कराना सरकार की पहली प्राथमिकता है।

सामाजिक न्याय का वह अलग से उल्लेख कर सकते हैं जिसमें ओबीसी और पिछड़ों को अग्रिम पंक्ति में खड़ा करने की कवायद का वर्णन होगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी