भारत•

योगी ने की मोदी से मुलाकात, पार्टी में मची हलचल

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

योगी ने की मोदी से मुलाकात, पार्टी में मची हलचल

लखनऊ. उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की। योगी और मोदी के मिलने से अचानक सियासी गतिविधियां तेज हो गईं। वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय को भी दिल्ली तलब कर लिया गया। माना जा रहा है कि तीनों की रविवार को दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात होगी।

सीएम ने पहले से मांगा था समय
मुख्यमंत्री ने दिल्ली पहुंच कर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। लखनऊ में उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि सीएम ने पहले से समय मांग रखा था। करीब आधे घंटे से ज्यादा देर तक चली मुलाकात में दोनों नेताओं ने देश में दलित आंदोलन, पार्टी के दलित सांसदों के मुखर होने के अलावा सपा व बसपा के गठबंधन पर भी चर्चा की। साथ ही मंत्रिमंडल विस्तार पर भी दोनों नेताओं ने मंथन किया।

अध्यक्ष अमित शाह से मिलेंगे योगी 
सूत्रों ने बताया कि तीनों नेता रविवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से भी मिलेंगे। उनसे मुलाकात के दौरान 10 अप्रैल को अमित शाह के लखनऊ दौरे की रूपरेखा तय होगी। साथ ही दलित आंदोलन, लोकसभा चुनाव-2019 की रणनीति और संगठन के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा होगी। माना जा रहा है कि जल्द ही प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही संगठन में भी बदलाव के आसार हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

योगी ने की मोदी से मुलाकात, पार्टी में मची हलचल | Khabar Digital | Khabar Digital