भारत•

बिगड़े संबंध बनाने गए थे शाह, ठाकरे ने कार्टून के जरिए कसा तंज 

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

बिगड़े संबंध बनाने गए थे शाह, ठाकरे ने कार्टून के जरिए कसा तंज 

नई दिल्ली। 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे बीते दिनों मुलाकात हुई थी। मातोश्री में हुई इस बातचीत से कोई निष्कर्ष बेशक नहीं निकला लेकिन राजनीति जरूर गर्मा गई है। इस मुलाकात पर महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) के मुखिया राज ठाकरे ने हमला किया है। ठाकरे ने कार्टून के जरिए इस मुलाकात पर तंज कसा है। राज ठाकरे ने सोशल साइट ट्विटर पर 'मीटिंग एंड मन की बात' शीर्षक के साथ कार्टून शेयर किया है। जिसमें अमित शाह और उद्धव ठाकरे एक दूसरे के गले मिल रहे हैं। इस दौरान दोनों नेताओं के हाथों में चाकू है जो एक दूसरे के पीठ में घोपते दिखाए गए हैं।

बता दें कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह 'संपर्क से समर्थन' अभियान के तहत बुधवार को मुंबई आए थे, जहां उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और उद्योगपति रतन टाटा को नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के दौरान प्राप्त उपलब्धियों के बारे में बताया और उनसे संपर्क मांगा। इसके बाद बांद्रा पूर्व में देर रात ठाकरे के आवास 'मोतीश्री' में उनसे मुलाकात की। बीजेपी अध्यक्ष और शिवसेना अध्यक्ष के बीच ये मुलाकात करीब दो घंटे तक चली।

मुलाकात के बाद भी शिवसेना ने भविष्य में होने वाले सभी चुनाव अकेले लड़ने के फैसले को नहीं बदला। शिवसेना के सांसद और प्रवक्ता संजय राउत ने बीजेपी को झटका देने वाला बयान दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में होने वाले सभी चुनावों के लिए फैसला पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने लिया है। कैसे कोई बाहरी आकर इसे प्रभावित कर सकता है। वहीं दूसरी ओर बीजेपी नेताओं ने यह विश्वास जताया है कि गठबंधन के दो पुराने साथी न सिर्फ 2019 लोकसभा चुनावों में बल्कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए हाथ मिलाएंगे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी