मन का रेडियो बजने दे ज़रा : प्रो. मनोज कुमार

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

मन का रेडियो बजने दे ज़रा : प्रो. मनोज कुमार

राष्ट्रीय प्रसारण दिवस National Broadcasting Day की सभी रेडियो प्रेमी को शुभकामनाएं। ऐसे खूबसूरत अवसर पर यादें पुरानी ताज़ा हो जाती हैं। रेडियो से मेरा रिश्ता साल 1983 से आकाशवाणी रायपुर से शुरू हुआ। तब युववाणी प्रोग्राम हमारे कमल भइया (कमल शर्मा) के नियंत्रण में था। यह वक्त जोश और उत्साह का था लेकिन रेडियो की तमीज लेशमात्र नहीं थी। कमल भैया ने ट्रेनिंग दी और मेरा पहला प्रोग्राम सम्हाल लिया। कुछ सीख, कुछ डांट मिर्ज़ा मसूद भाई साहब से मिला।

इसके बाद आकाशवाणी भोपाल से जुड़ गया। तब प्रकाश शुजालपुरकर से परिचय हुआ। यहीं सुषमा तिवारी दीदी एवं पुष्पा तिवारी दीदी से आत्मीय रिश्ता बना। यहां सीखने वाले गुरु प्रभु जोशी मिले। बातों ही बातों में सहजता से मुझे रेडियो नाटक एवं कहानी से रेडियो रूपांतरण करना सिखा दिया। 15-15 मिनिट की पचास लघु नाटक लिखवाया। इन नाटकों की मूल प्रति आज भी मेरे पास सुरक्षित है। आकाशवाणी भोपाल में हिंदी अधिकारी रहे यादवजी एवं राजीव श्रीवास्तव ने खूब सहयोग किया।

समय बदला लोग बदले लेकिन हर दौर में आकाशवाणी के साथ मेरा रिश्ते और गहराता गया। तब समाचार संपादक संजीव शर्मा और सीनियर प्रोग्राम ऑफिसर राजेश भट्ट के साथ काम करते हुए हमेशा लगा कि आकाशवाणी प्रोग्राम का हिस्सा हूं। संयुक्त, दीपा, पूर्वा, राशिद भाई और रानू का भी स्नेहिल सहयोग मिला। लीलाधर मंडलोई जी तब आकाशवाणी के निदेशक थे। उनकी देखरेख में कई प्रोग्राम किया। अब पूजा वर्धन जी भी उसी आत्मीयता के साथ जब तब बुला लेती हैं। मसला यह कि मेरी तबियत ख़राब होने पर पूजा जी रेगुलर अपडेट लेती रहीं। ऐसे में आकाशवाणी परिवार से खुद को अलग कैसे समझूं।

इस बीच मध्य प्रदेश शासन की नवाचारी संस्था वन्या सामुदायिक रेडियो की स्थापना कर रही थी। तबके एमडी और बड़े भाई तुल्य श्रीराम तिवारी ने बतौर रेडियो समन्वयक मुझे जोड़ लिया। कुल जमा 8 सामुदायिक रेडियो स्टेशन स्थापित करने और संचालन का अनुभव मिला। ख़ास बात यह थी कि यह सभी रेडियो स्टेशन लोकल डायलॉग में प्रोग्राम बनाते थे। बेहतर संचालन और समन्वय की दृष्टि से प्रदेश की परिक्रमा करने का भी अवसर मिला।
प्रसारण की दुनियां में एक और टर्निग प्वाइंट आया जब मुझे तब के कुलपति जगदीश उपासने जी ने MCU में पहले रेडियो सलाहकार का दायित्व दिया। इस समय प्रो. संजय द्विवेदी कुलसचिव हुआ करते थे। यहां शुरू हुआ रेडियो कर्मवीर की स्थापना की कार्यवाही। पेपरवर्क पूरा हुआ और आगे की कार्यवाही होती कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हो गया। 18 माह के लिए सब कार्यवाही थम गई।

अब MCU के नए कुलपति बनकर प्रो. केजी सुरेश आए। कुछ पुराना दोस्ताना परिचय था। बधाई देने और चाय पीने पहुंचा तब बातों ही बातों में उन्होंने MCU में सामुदायिक रेडियो शुरू करने की बात कही। इस पर मैने पूरी कार्यवाही का विवरण बताया तो वे हक्के बक्के रह गए। तबके प्रशासन ने उन्हें अंधेरे में रख कर रेडियो के लिए नई प्रक्रिया शुरू करने की बात कही थी। कुलपति ने तत्काल कमेटी का गठन किया और मुझे उसका एक्सपर्ट के रूप में नामित किया। आखिरकार वह दिन आ ही गया जब रेडियो कर्मवीर बजने लगा। यहां भी डॉ. संजीव गुप्ता, प्रो. आशीष जोशी एवं अनुज डॉ. परेश उपाध्याय का खूब सहयोग मिला। MCU के इलेक्ट्रॉनिक डिपार्टमेंट में रेडियो अध्यापन के लिए मुझे एडजंक्ट प्रोफेसर नियुक्त किया गया। सुख तो यह था कि स्टूडेंट्स के बीच ,"मनोज सर रेडियो वाले" कहलाने लगा। सामुदायिक रेडियो पर हिंदी में मेरी किताब साल 2016 में आ चुकी है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

मन का रेडियो बजने दे ज़रा : प्रो. मनोज कुमार | Khabar Digital | Khabar Digital