भारत•

मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का निधन, देश में शोक की लहर

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का निधन, देश में शोक की लहर

मुंबई - भारतीय उद्योग जगत के महान नायक रतन टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज हो रहा था, जहां उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। रतन टाटा के निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है, उद्योग जगत से लेकर राजनीतिक गलियारों तक लोग उनकी महान उपलब्धियों और उनके योगदान को याद कर रहे हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया शोक

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, "श्री रतन टाटा के निधन से गहरा दुख हुआ। वह भारतीय उद्योग जगत के महान नायक थे, जिन्हें हमारी अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए जाना जाता है। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। उनकी आत्मा को शांति मिले।"

हर्ष गोयनका ने दी श्रद्धांजलि

आरपीजी एंटरप्राइजेज के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने भी रतन टाटा के निधन पर एक्स पर पोस्ट कर शोक जताया। उन्होंने लिखा, "घड़ी ने टिक-टिक बंद कर दी है। टाइटन का निधन हो गया। रतन टाटा ईमानदारी, नैतिक नेतृत्व और परोपकार की एक मिसाल थे, जिन्होंने व्यापार और उससे परे की दुनिया पर एक अमिट छाप छोड़ी है। वह हमारी यादों में हमेशा ऊंचे स्थान पर रहेंगे।"

https://twitter.com/hvgoenka/status/1844073874268487750?t=lirtvT9NMrlY-gOA2RFLYg&s=19

भारतीय उद्योग जगत को रतन टाटा की अपूरणीय क्षति

रतन टाटा ने भारतीय उद्योग जगत को नए आयाम दिए और टाटा ग्रुप को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। उनका नेतृत्व और दूरदर्शिता भारत के आर्थिक और औद्योगिक विकास के लिए मील का पत्थर साबित हुआ। रतन टाटा ने

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का निधन, देश में शोक की लहर | Khabar Digital | Khabar Digital