Seema Haider Pakistani Agent: पाकिस्तान से अपने प्यार के लिए भारत आई सीमा हैदर को लेकर इन दिनों चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। और ये चर्चाएं हाल ही में आई फिल्म धुरंधर को लेकर हो रही है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर लोग सवाल खड़ा कर रहे है कि पबजी के जरिए भारत में प्यार और फिर शादी करने वाली सीमा हैदर पाकिस्तानी जासूस हो सकती है।
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा है कि जरा सोचो जब 40 साल से पाकिस्तान में आए आदमी इंडिया का एजेंट बन के रह सकता है तो सीमा हैदर कही पाकिस्तानी एजेंट बनके इंडिया तो नहीं रह रही है। वही एक यूजर ने लिखा है कि हमजा की तरह पाकिस्तानी एजेंट है सीमा हैदर, सीमा हैदर अपना प्लानिंग कर रही है। प्लानिंग करने में समय तो बहुत लगता है। इसका मकसद ही है 6 से 7 साल में पूरा करना और अपने साथ चार-पांच छोटे-छोटे एजेंट भी साथ लाई है। वह भी बच्चा।
उठने लगे सवाल
सोशल मीडिया पर लोग लगातार सवाल उठा रहे हैं अगर धुरंधर के हमजा केस की तरह सीमा हैदर भी पाकिस्तानी एजेंट निकली तो क्या हालात बनेंगे? लोग पूछ रहे हैं कि क्या सुरक्षा एजेंसियों ने पूरी जांच कर ली है या अभी भी कुछ छुपा हुआ है। एक सोशल मीडिया यूजर का कहना है कि अगर सीमा हैदर पाकिस्तानी एजेंट हुई तो क्या होगा और ये घुसपेठियो की तरह आयी तो अंदर क्यों नहीं है। एक यूजर ने तो हद ही कर दी, उसने लिखा है कि सीमा हैदर पाकिस्तानी नहीं बल्कि अमेरिकी एजेंट है। अगर पाकिस्तानी एजेंट होती तो निबटा दी जाती। अमेरिकी एजेंट है, इसलिए मोदी सरकार को मुसलमान होते हुए भी शरण देनी पड़ी है।
भारत सरकार से अलीप
एक सोशल मीडिया ने अपनी बॉल पर लिखा है कि अगर हमजा अली मजारी की तरह सीमा हैदर भी पाकिस्तान की जासूस निकली तो क्या हो सकता है, यह विचार मुझे धुरंधर 2 देखने के बाद आया है। सीमा हैदर के पड़ोसी पूछ रहे हैं कि तुम PUBG खेलती थी या मिशन इंपोसिबल, क्योंकि अपना देश छोड़कर दूसरे देश में इतनी आसानी से आना पच नहीं रहा है। हमजा अली मजारी ने पाकिस्तान का जितना डेंट किया है वह उसको बहुत भारी पड़ा है, क्या हमने सीमा हैदर की पूरी तरह से जांच की है! सीमा हैदर की स्टोरी दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे वाली से ज्यादा ISI एडिशन ज्यादा लग रही है, भारत सरकार को ध्यान देने की जरूरत है।
आधिकारिक पुष्टि नहीं
हालांकि अब तक किसी भी सरकारी एजेंसी ने भारत या पाकिस्तान की ओर से इस तरह के आरोपों की पुष्टि नहीं की है। यह पूरा मामला फिलहाल सोशल मीडिया बहस तक ही सीमित है।







