भारत•

Election Results 2019: अमेठी राहुल गांधी की हार, स्मृति ईरानी के सिर पर ताज

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

Election Results 2019: अमेठी राहुल गांधी की हार, स्मृति ईरानी के सिर पर ताज

लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे आज 23 मई को घोषित कर दिए गए। लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों के लिए देशभर के लोगों की निगाहें दिनभर टीवी स्क्रीन पर लगी रहीं। लोकसभा चुनाव 2019 में प्रधानमंत्री मोदी का करिश्मा रंग लाता नजर आ रहा है। अमेठी के सीट से इस बार स्मृति ईरानी को जीत हासिल हुई है, और इसके लिए राहुल गांधी ने उन्हे बधाई दी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा कि मैं नरेंद्र मोदी को जीत की बधाई देता हूं, जनता मालिक है और मालिक ने ऑर्डर दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूरी जान लगाकर मेहनत की है, मैं उनका धन्यवाद देता हूं। राहुल ने कहा कि हमारी और नरेंद्र मोदी की विचारधारा की लड़ाई है. नरेंद्र मोदी की एक सोच है, हमारी एक सोच है. विचारधारा की इस लड़ाई में अभी मोदी-बीजेपी जीते हैं, तो उन्हें बधाई देता हूं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है, किसी को डरने की जरूरत नहीं है. हम एक साथ लड़कर विचारधारा की लड़ाई लड़ेंगे। आपको बता दें कि नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बीजेपी इस बार 300 के आंकड़े को छूने में कामयाब रही है तो वहीं एनडीए 350 के करीब पहुंच गया है. वहीं राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस सिर्फ 50 पर रुक गई है, तो वहीं यूपीए सिर्फ 92 सीटों पर रुक गई है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी