भारत•

Sugar Price: चीनी के दाम में बड़ी गिरावट, 15 दिन में ₹10 तक सस्ता हुआ भाव

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

Sugar Price: चीनी के दाम में बड़ी गिरावट, 15 दिन में ₹10 तक सस्ता हुआ भाव

त्योहारी सीजन के बीच चीनी की कीमतों में नरमी आने से आम लोगों को कुछ राहत मिली है. पिछले करीब 15 दिनों में देश के कई बड़े शहरों में चीनी के खुदरा भाव लगभग 10 रुपये प्रति किलो तक कम हुए हैं. हालांकि, इसके बावजूद चीनी अभी भी पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले महंगी बनी हुई है.

चीनीमंडी की रिपोर्ट के मुताबिक, हालिया तेजी के दौरान देश के कुछ बाजारों में चीनी का भाव 72 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया था. अब इसमें काफी कमी आई है और कुछ जगहों पर कीमत करीब 52 रुपये प्रति किलो तक आ गई है. वहीं, प्रमुख शहरों में खुदरा भाव फिलहाल लगभग 60 रुपये किलो के आसपास चल रहा है.

दिल्ली समेत कई शहरों में घटे रेट

बड़े शहरों के बाजारों में भी चीनी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. करीब दो सप्ताह पहले जहां कई शहरों में इसका खुदरा भाव 70 रुपये किलो के आसपास था, वहीं अब ज्यादातर जगहों पर यह 60 रुपये के करीब आ गया है.

चीनीमंडी के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में चीनी का भाव 61 रुपये से घटकर 60 रुपये प्रति किलो रह गया. कानपुर में कीमत 62 रुपये से कम होकर 60 रुपये हो गई. रायपुर में भी रेट 62 रुपये से घटकर 60 रुपये प्रति किलो पहुंच गया.

मुंबई, रांची और कोलकाता में चीनी का भाव 61 रुपये से घटकर 60 रुपये किलो हो गया. गुवाहाटी में कीमत 62 रुपये से कम होकर 61 रुपये, जबकि हैदराबाद में 61 रुपये से घटकर 60 रुपये रह गई. चेन्नई में भी भाव 63 रुपये से गिरकर 61 रुपये प्रति किलो हो गया.

थोक बाजार में भी चीनी हुई सस्ती

खुदरा बाजार के साथ-साथ चीनी के थोक भाव में भी गिरावट देखने को मिली है. दिल्ली में थोक कीमत 5650 रुपये से घटकर 5350 रुपये प्रति क्विंटल रह गई. कानपुर में यह 5650 रुपये से घटकर 5400 रुपये हो गई.

रायपुर में भाव 5300 रुपये से गिरकर 4900 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गया. मुंबई में कीमत 5200 से घटकर 4950 रुपये और रांची में 5400 से कम होकर 5200 रुपये रही. कोलकाता में भाव 5400 से घटकर 5250 रुपये हो गया. गुवाहाटी में 5450 से 5300 रुपये, हैदराबाद में 5300 से 5000 रुपये और चेन्नई में 5900 से 5500 रुपये प्रति क्विंटल तक गिरावट आई.

गुड़ के भाव अब भी ऊंचे

चीनी के सस्ते होने के बावजूद गुड़ की कीमतों में फिलहाल कोई खास राहत नहीं मिली है. चीनीमंडी के अनुसार, गुड़ का भाव करीब 74 रुपये प्रति किलो बना हुआ है. कारोबारियों का कहना है कि चीनी और गुड़ के दाम में इतना बड़ा अंतर सामान्य नहीं है और लंबे समय बाद ऐसी स्थिति देखने को मिली है.

सरकार के कदमों से चीनी की कीमतों पर दबाव कम हुआ है, लेकिन त्योहारी मांग मजबूत रहने और सप्लाई कमजोर होने के कारण गुड़ के भाव निकट अवधि में ऊंचे बने रह सकते हैं.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस